अगर आप एक ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Fire-Boltt एक शानदार आप्शन हो सकता है। हालांकि इस स्मार्टवॉच की कीमत ज़्यादा है। लेकिन आप फ्लिपकार्ट से इस वॉच को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं Fire-Boltt पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर और इसकी कीमत के बारे में-
Fire-Boltt Smartwatch की कीमत और ऑफर:
वैसे Fire-Boltt स्मार्टवॉच का MRP रेट 21,000 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर 76 फीसदी की डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे महज़ 4,999 रूपये में खरीद सकते हैं। SBI के क्रेडिट कार्ड से स्मार्ट वॉच को 10 फीसद और अधिकतम 15000 रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा DBS बैंक के डेबिट कार्ड पर भी 10 फीसद तक की छूट दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Sony Bravia X80L TV भारत में हुआ लॉन्च, जानिए इसके शानदार फीचर्स और कीमत
स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस:
बात करें इस स्मार्ट वॉच के लुक की तो, यह दिखने में गैलेक्सी वॉच जैसी है। यह एक ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच है। यह मैट ब्लैक स्ट्रैप के साथ आता है। Fire-Boltt स्मार्टवॉच में 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यह पहली वायरलेस चार्जिंग वॉच है। इसका रेजॉल्यूशन 466/466 पिक्सल है। वॉच के बॉक्स के साथ एक एक्स्ट्रा वॉच भी दी जा रही है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट मोड् दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिल्ड-इन AI वॉइस असिस्टेंट फीचर सपोर्ट दिया गया है। कंपनी यह दावा कर रही है कि वॉच में 20 दिनों तक चलने वाली बैटरी लाइफ है। इमसें फिटनेस, आउटडोर, हेल्थ और मेडिकल जैसे कई फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Apple ने भारत में पेश किया अपना पहला Branded Retail Store, लोगों को मिलेगा रोज़गार