बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रसिद्ध जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अभिनेत्री मलाइका और अभिनेता अर्जुन कपूर की शादी को लेकर फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं, कि जल्द ही ये कपल शादी की घोषणा करेगा, लेकिन फिलहाल यह कपल सात फेरों के बारे में ना सोचकर विदेश में वेकेशन मना रहा है। यह कपल साथ में अपना क्वालिटी टाइम Enjoy कर रहे हैं, जिसकी कुछ झलकियां को मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर छाए अर्जुन और मलाइका-
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें वे अर्जुन कपूर के साथ बेहद ही खूबसूरत नजारे का आनंद ले रही है, हालांकि मलाइका की इन फोटोज पर यूजर्स भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं। मलाइका ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अपनी और अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की विदेशी वेकेशन की कुछ नई फोटोज शेयर किया है। मलाइका ने पहले ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर किया, जिसमें अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को एक-दूसरे के बेहद नजदीक सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। जबकि दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर और मलाइका खूबसूरत नजारों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं, तस्वीरो में मलाइका और अर्जुन के पीछे एक बेहद खूबसूरत झील नज़र आ रही है। खूबसूरत वादियां और अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीरों को साझा करते हुए मलाइका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मैं तुम्हारे आसपास वॉर्म और कोजी महसूस करती हूं।
यह भी पढ़ें- Sex Racket चला रही थी ये Actress, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादी को लेकर मलाइका ने कही ये बात-
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अर्जुन कपूर अपनी उम्र से काफी समझदार है और वह बहुत आजाद और केयरिंग है। हालांकि मैं घूमना चाहती हूं लेकिन मैं अर्जुन के साथ घर भी बसाना चाहती हुं। हम अपने रिलेशनशिप को अब जल्द ही अलग स्टेज पर लेकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Ileana D’Cruz बिना शादी के हुई प्रेगनेंट, Instagram पोस्ट के जरिए दी जानकारी