बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों AAP पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के संग अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं, वहीं अब खबर आ रही हैं, कि अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है, इसी कड़ी में राघव चड्ढा ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सगाई कर ली है और जल्द ही अब शादी करने वाले हैं।
View this post on Instagram
इस महीने करेंगे शादी-
अभिनेत्री और राजनेता की डेटिंग की खबरों के बाद अब शादी की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं अब फैन्स यह जानने के लिए एक्साइटेड है कि राजनेता और अभिनेत्री परिणीति कब शादी के बंधन में बंधेगी। इसके साथ आपको बता दें कि NDTV वेबसाइट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा का रोका हो चुका है, उनके रोके में करीबी दोस्त और परिवार के लोगों ही शामिल हुए, वहीं अगर बात करें अभिनेत्री और राजनेता की शादी की तो उनकी शादी अक्टूबर के महीने में हो सकती हैं, वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल होंगी क्योंकि प्रियंका 27 अक्टूबर 2023 से 5 नवंबर 2023 तक होने वाले Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत में आएगी, इस फेस्टिवल कि वह चेयरपर्सन हैं।
यह भी पढ़ें- झील किनारे सुंदर वादियों में नज़र आए Malaika Arora और Arjun Kapoor
मुंबई में परिणीति चोपड़ा को कई बार राजनेता राघव चड्ढा के साथ देखा गया है। वहीं कई बार फैंस ने उन्हें आउटफिट ट्विनिंग करते हुए भी देखा। इसके साथ ही परिणीति आखिरी बार सूरज बड़जात्या की उंचाई में नजर आई थीं और जल्द ही अब आने वाली फिल्म चमकीला और कैप्सूल गिल में नज़र आएगी।
यह भी पढ़ें- सलमान खान के बाद राखी सावंत को किसने दी धमकी, जानिए यहां