अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य कितना पूरा हो चुका है, इस बात का पता उसकी तस्वीरों को देख कर चल रहा है। जो अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की हैं, इसमें मंदिर का पूरा आकर दिखाई दे रहा है। ये तस्वीरों काफी ऊंचाई से ली गई हैं, जिनमें स्पष्ट तौर से देखा जा सकता है, कि मंदिर की बाहरी दीवारें बनकर तैयार हैं और धरती पर बने मंदिर का पूरा आकार नजर आ रहा है।
कोटि-कोटि रामभक्तों द्वारा शताब्दियों तक किए गए अनवरत संघर्ष की परिणति के रूप में भगवान श्री रामलला का दिव्य मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है।
जय श्री राम!
The hard work of millions of Shri Ram Bhakts is finally taking shape in the form of a Divya Janmabhumi Mandir.
Jai Shri Ram! pic.twitter.com/T1mPm4ZT6O
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 22, 2023
श्री राम जन्म भूमि की तस्वीरें-
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्री राम जन्म भूमि की तस्वीरों को अपने टि्वटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है, “राम भक्तों द्वारा शताब्दियों तक किए गए संघर्ष की परिणीति के रूप में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है”। श्रीराम मंदिर की तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
रामजी का मंदिर बनेगा धूमधाम से! pic.twitter.com/GspXe4eki4
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 1, 2023
बनाई जा रही ग्राउंड फ्लोर की छत-
ट्रस्ट समय-समय पर राम मंदिर की तस्वीरें जारी कर निर्माण से जुड़ी जानकारी लोगों को देता रहता है। इसके पीछे का उद्देश्य यह है, कि असंख्य लोगों को आराध्य रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य देखने को मिल सकें। धरती पर स्तंभ और दीवारों से बने मंदिर के आकार को ऊपर से देखा जा सकता है। अब ग्राउंड फ्लोर की छत बनाई जा रही है, मंदिर स्थल पर निर्माण एजेंसी के लोग काम करते हुए दिख रहे हैं, भूतल के स्तंभ पर बिम डालने का काम चल रहा है।
ग्राउंड फ्लोर के स्तंभों को दिखाया गया-
इन तस्वीरों से पहले 6 अप्रैल को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीरें जारी की थी। उन तस्वीरों में प्रवेश द्वार दिखाया गया था। इसमें ग्राउंड फ्लोर के स्तंभों को दिखाया गया था, साथ ही यह भी बताया गया था, कि बिन डालने का काम शुरू किया जा चुका है।
2023 तक भगवान राम का गर्भ ग्रह बनकर तैयार हो जाएगा-
जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2023 तक भगवान राम का गर्भ ग्रह बनकर तैयार हो जाएगा और जनवरी 2024 यानी मकर सक्रांति के बाद गर्भ ग्रह को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि मंदिर के दूसरे तल का निर्माण कार्य अभी जारी रहेगा, यहां पर राम दरबार के अलावा भगवान शंकर, माता अन्नपूर्णा, बजरंगबली कई मंदिर बनाए जाएंगे।
गौर फरमाएं- Benito Juarez Underpass हुआ 6 दिनों के लिए बंद, इस्तेमाल करें ये रास्ते
50 फ़ीसदी पूरा-
राम मंदिर का निर्माण कार्य 50 फ़ीसदी तक पूरा हो चुका है, गर्भ ग्रह की दीवारें भी पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2023 तक राम मंदिर के पहले फेस का काम पूरा हो जाएगा 1 से 14 जनवरी 2024 के बीच कभी भी प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है। रामलला की मूर्ति 51 इंच की होगी जो गर्भ ग्रह में बने चबूतरे पर स्थापित की जाएगी।
यहां भी गौर फरमाएं- राहुल गांधी के दिल्ली बंगला खाली करने पर, क्या कहा भाजपा ने