किरण शर्मा
आपने दुनिया में कई समुद्री जहाजों के नाम सुने होंगे। समुद्री जहाजों का विचार ज़हन में आते ही सबसे पहले आंखों के सामने टाइटैनिक की तस्वीर आ जाती है जो कभी दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज था लेकिन बदलते समय के साथ कई चीजों में परिवर्तन आ गया है। अब ‘सिंफनी ऑफ द सीज’ दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज है। इस विशाल जहाज में तमाम तरह की सुविधाएं दी गई हैं। जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस जहाज पर बड़ों के लिए सैर- सपाटा करने से लेकर बच्चों के खेलने के लिए वॉटर पार्क बनाए गए हैं। देखने पर यह जहाज फुटबॉल मैदान से भी बड़ा नजर आता है। दरअसल, यह जहाज अमेरिका की रॉयल कैरीबियन क्रूजेस लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। जिसने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप पेश किया है।
यह भी पढ़ें- Airport के इन Capsule Hotel में आप कैसे सो सकते हैं? जानें बुकिंग का तरीका
देखने में लगता है एक शहर जैसा
‘सिंफनी ऑफ द सीज’ का आकार कितना बड़ा है, कि इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे मानो पानी में कोई शहर बसा हो। इस जहाज को बनाने में 3 साल का समय लगा था। यह जहाज इतना बड़ा है, कि इसमें घूमने-फिरने और सेर करने के लिए अलग से जगह दी गई है और बच्चों के लिए वाटर पार्क और 10 मंजिला स्लाइडिंग भी तैयार की गई है। इसके अलावा इस समुद्री जहाज में तमाम तरह की अन्य सुविधाएं भी दी गई है
जो इसे अन्य सभी जहाजों से विशेष बनाती हैं।
मिलती है बेहतरीन सुविधाएं
दुनिया का यह सबसे बड़ा क्रूज शिप 2 हजार 774 केबिन से बना हुआ है। इसमें 6 हजार 680 यात्रियों के लिए जगह है इस विशाल जहाज की चौड़ाई 215.5 फिट और लंबाई 1188 फिट है। इसके अलावा 40.74 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले इस जहाज में यात्रियों के मनोरंजन के लिए 85 इंच स्क्रीन वाला निजी सिनेमाघर, लाउंज, वीडियो गेम, लाइब्रेरी और हार्ट टब की भी सुविधा है। इसके अलावा आधुनिक समय को देखते हुए जहाज पर जिम, फिटनेस सेंटर ,
स्पा और मनोरंजन के लिए थिएटर भी है।
यह भी पढ़ें- भारत में पिछले 9 सालों में कितने नेशनल हाईवे का हुआ निर्माण, जानिए यहां