अगर किसी वाहन का टायर पंचर हो जाता है, तो उसे बदलना बहुत ज़रुरी हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को चलती गाड़ी का टायर बदलते देखा या फिर सुना है। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक लड़का चलती ऑटो का टायर बदल रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद सभी हैरान हो रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखने के बाद हैरान ज़रुर हो जाएंगे, आप भी देखिए यह वीडियो-
Changing a tire on the road pic.twitter.com/KLUq0iOb6e
— Skills (@finetraitt) April 24, 2023
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो रिक्शा एक तरफ झुकी हुई है और इसी बीच एक लड़का रिंच का इस्तेमाल कर हवा में ही टायर के नट ढ़ीले कर रहा है। इतना ही नहीं वो हवा में ही टायर को भी निकाल दोता है, इसी बीच एक दूसरा लड़का दूसरे ऑटो में टायर ले जा रहे लड़के के करीब पहुंच जाता है। पहले लड़के ने स्पेयर टायर को पकड़ लिया और वाहन से निकाल ले गए टायर को दूसरे लड़के को सौंप दिया। वह तुरंत स्टैपनी को ऑटो में ठीक करता है, जो अभी भी दो पहियों पर चल रही है, वह बोल्ट-नट को कसता है। जिससे ऑटो रिक्शा सड़क पर तेजी से चलने के लिए तैयार हो जाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है, ट्विटर पर इस वीडियो को @finetraitt नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर यह सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो को अब तक 86 हज़ार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और यूज़र्स द्वारा इसे बड़े पैमाने पर शेयर करने के साथ ये वायरल हो गया।
गौर फरमाएं- Delhi Metro का फिर हुआ वीडियो वायरल, मुंह में ब्रश लिए घूमता नज़र आया युवक
इसी बीच यूज़र्स ने चलती कार के टायर को बदलने के लिए उस पर सवारी करते हुए लड़के के विशेष कौशल की प्रशंसा भी की। इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स तरह-तरह की प्रक्रियाएं दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, कि कूल ट्रैक मैं भी साइकिल पर ये कोशिश करूंगा, अन्य यूजर ने लिखा, कि चलती गाड़ी पर टायर चेंज करना बड़ी बात है।
यहां भी गौर फरमाएं- Viral Video: एक बाइक पर शख्स ने बैठा लिए10 लोग, जुगाड़ देखकर हो जाएंगे हैरान
 
					 
							 
			 
                                 
                             