देशभर में कमर्शियल एलपीजी के दाम में कटौती की जा रही है, देश के चार महानगरों में यह कटौती 171.50 रुपए तक की गई है। नई दरें 1 मई से लागू हो गई हैं, तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर नए दामों की लिस्ट जारी कर दी है। अब 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर दिल्ली में 2028 रुपए की जगह 1856.50 रुपए में मिलेगा, कोलकाता में 2132 की जगह 1960.50 रुपए और मुंबई में 1980 की जगह 1808.50 रुपए में खरीदा जा सकेगा। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी की कीमत पहले 2192.50 थी, लेकिन अब यह 2021.50 रुपए में मिलेगा।
घरेलू गैस की कीमत में बदलाव नहीं-
घर में इस्तेमाल होने वाले रसोई के दाम में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, पटना में अब कमर्शियल एलपीजी की कीमत 2122 रुपए है, कमर्शियल एलपीजी के दामों में अप्रैल में भी कटौती की गई थी। 1 अप्रैल को कमर्शियल एलपीजी 92 रुपए सस्ता हुआ था, 1 मार्च को इसके दाम 350 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई थी। वार्षिक आधार पर देखें, तो दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के दाम में अब तक करीब 500 रुपए की कटौती कर दी गई है। मई 2022 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2355.50 रुपए की थी।
रसोई गैस की कीमत-
घरेलू रसोई गैस की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है, दिल्ली में 1103 रुपए, कोलकाता में 1129 मुंबई में 1112.5 और चेन्नई में 1118.50 रुपए में मिल रहा है। पटना में घरेलू गैस का दाम 1201 प्रति सिलेंडर है, घरेलू रसोई गैस की कीमत में 1 मार्च 2023 में बदलाव हुआ था, तब इसे 50 रुपए तक सस्ता किया गया था।
गौर फरमाएं- मौसम के खराब होने पर रोकी गई चार धाम यात्रा, बर्फबारी के साथ लैंडस्लाइड का भी खतरा
हर महीने की समीक्षा-
रसोई गैस की कीमत हर महीने की समीक्षा की जाती है, कुछ बातों का ध्यान रखते हुए समीक्षा होती है और उसी के आधार पर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होती है। कटौती की जाती है रसोई गैस की कीमत इंपोर्ट पैरिटी प्राइस के फार्मूले से तय की जाती है, भारत में रसोई गैस अधिकांशत आयात पर निर्भर है। इसीलिए इसमें अंतरराष्ट्रीय गैस की कीमतों का प्रभाव पड़ता है रसोई गैस कच्चा माल क्रूड ऑयल होता है, इसीलिए कच्चे तेल की कीमत का भी इस पर काफी असर पड़ता है। भारत में रसोई गैस का बेंचमार्क सऊदी अरामको की एलपीजी प्राइस है, गैस की कीमत f.o.b. ढुलाई, इंश्योरेंसस, कस्टम ड्यूटी जुड़ी होती है।
यहां भी गौर फरमाएं- इस जगह को कहा जाता है ‘भारत का स्कॉटलैंड’ खूबसूरती देखकर वापस आने का नहीं करेगा मन