किरण शर्मा
वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घर में रखी जाने वाली प्रत्येक चीज का सही स्थान और उसके असर से कई तरह के परिणाम देखने को मिलते हैं। जिससे घर की सुख- समृद्धि और खुशहाली पर असर पड़ता है ऐसा ही झाड़ू को लेकर भी वास्तुशास्त्र में सही दिशा के बारे में बताया गया है। बहुत कम लोग हैं जो झाड़ू को सही दिशा
में रखना जानते हैं और वास्तु के नियमों का पालन करते हैं लेकिन ऐसा ना करने के परिणाम उनको अपने जीवन में देखने को मिल जाते हैं घर का वास्तु बिगड़ने से तरह-तरह की मुसीबतें आती है जोकि घर की बर्बादी का कारण बनती है। कुछ लोग झाड़ू को कहीं भी रख देते हैं जोकि गलत है तो चलिए आपको बताते हैं क्या है झाड़ू को रखने की सही दिशा और स्थान-
यह भी पढ़ें- Matka Daan: गर्मियों के मौसम में घड़े का दान करने से घर में बनी रहती है सुख- समृद्धि
कहां रखे झाडू-
1- झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए इसे हमेशा लेटाकर रखना चाहिए।
इसके अलावा घर के दक्षिण-पश्चिम के मध्य स्थान को
झाड़ू रखने के लिए उचित माना जाता है अगर झाड़ू रखते वक्त
इसका मुँह पूर्व दिशा की ओर हो
तो इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है
2- सामान्य तौर पर झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार के दिन को शुभ माना जाता है
इसके अलावा किसी भी त्यौहार या शुभ दिन पर झाड़ू खरीदी जा सकती है लेकिन शुक्रवार या गुरुवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए
3- झाड़ू को कभी भी खुले स्थान
पर नहीं रखना चाहिए इसे हमेशा छुपा कर रखना चाहिए क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे लक्ष्मी की तरह घर में छुपाकर रखना चाहिए ताकि घर में आने वाले हर व्यक्ति की इस पर नजर ना पड़े।
4- वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय कभी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए ऐसा करने के नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं
5- झाड़ू में कभी भी दो झाड़ू नहीं होनी चाहिए ऐसा करने से घर में लड़ाई- झगड़े बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।
6- झाड़ू को कुछ खास अवसरों पर पूजा स्थान पर रखकर पूजा जाता है लेकिन सामान्य दिनों में झाड़ू को पूजा स्थान पर नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: जानिए हिंदू धर्म में तुलसी का क्या महत्व है