By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 6 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > Soram Mahapanchayat: क्या ट्रैक्टर लेकर किसान करेंगे दिल्ली कूच? खिलाड़ियों के समर्थन में महापंचायत में क्या हुआ फैसला
देश

Soram Mahapanchayat: क्या ट्रैक्टर लेकर किसान करेंगे दिल्ली कूच? खिलाड़ियों के समर्थन में महापंचायत में क्या हुआ फैसला

dastak
Last updated: May 5, 2023 8:21 am
dastak
Share
Soram Mahapanchayat in the supopport of women athlete
Photo Source- Twitter
SHARE

Soram Mahapanchayat: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लेकर धरने पर बैठे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा हुई अभद्रता के खिलाफ मुज्जफरनगर के सोरम गांव में एक महापंचायत बुलाई गई थी। सौरम गांव की चौपाल सर्वखाप मुख्यालय के रुप में भी जानी जाती है। इस बार यहां खिलाड़ियों के मुद्दे को लेकर खाप नेताओं ने एक महापंचायत का आयोजन गुरुवार शाम को किया था।

महापंचायत में कौन-कौन हुआ शामिल-

इस महापंचायत में सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान,बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत, मलिक खाप से बाबा श्याम सिंह मलिक, कालखंडे खाप से बाबा संजय कालखंडे, लाठियान खाप से बाबा विरेंद्र सिंह लाठियान, बत्तीसा खाप, बुड़ियांन खाप, घनगस खाप, देशवाल खाप सहित विभिन्न खापों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने पर पुलिस के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया जिसे लेकर ऐतिहासिक सर्वखाप मुख्यालय सौरम पर तत्काल में पंचायत बुलाई गई जिसमें खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से 7 मई को दिल्ली चलने का फैसला किया@OfficialBKU @BajrangPunia pic.twitter.com/217mBIuBsc

— Naresh Tikait (@NareshTikait) May 4, 2023

पंचायत में खिलाडियों के समर्थन में क्या फैसला लिया गया है? 

सोरम गांव में हुआ महापंचायत की अध्यक्षता लाठियान खाप के चौधरी बाबा विरेंद्र लाठियान ने की, जिसमें वहां मौजूद सभी खाप चौधरियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि वो सात मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर पहलवानों के धरने में शामिल होंगे और वहां पहलवानों के साथ बैठकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

किसान पुलिस के देर रात पहलवानों से झड़प और महिला पहवानों से गाली गलौच करने को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि शराब पीकर गलत हरकत करने वाले दिल्ली पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया जाए और आगे से ऐसी हरकत पुलिस न करे इस बात का आश्वासन भी दे, इन मांगों को लेकर भी वे दिल्ली जाएंगे।

ये पढ़ें- Supreme Court से मिला महिला पहलवानों को झटका, जानें मामले की सुनवाई से कोर्ट ने क्यों किया इंकार

इस पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि आज देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की नजर अपनी खापों पर टिकी है। अब समय आ गया है कि हम अन्य सभी कामों को छोड़कर अपनी बेटियों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ें, हम उन्हें ऐसी स्थिती में अकेला नहीं छोड़ सकते हैं।

महापंचायत का क्या संदेश है,  क्या किसानों का दिल्ली कूच होगा?

दस्तक इंडिया की नजर में खिलाड़ियों के समर्थन में पश्चिमी उत्तरप्रदेश में ये बड़ी महापंचायत हुई है, ऐसी महापंचायत अब हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में भी देखने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में थोड़ा समय लगता है लेकिन वो होते जरुर हैं अगर सरकार खिलाड़ियों के पक्ष में जल्दी कोई फैसला नहीं ले पाई तो ये मुद्दा काफी बड़ा बन सकता है।

जहां तक किसानों के दिल्ली कूच की बात है तो सोरम की महापंचायत में किसानों ने 7 मई को जंतर-मंतर पर आने की बात कही है, हो सकता है कि ये कूच कम संख्या में ही हो लेकिन खाप और खिलाड़ी मिलकर जो फैसला लेंगे उसके बाद ही दिल्ली में हो सकता है कि किसान आंदोलन वाली स्थिती देखने को मिले।

लेकिन अगर सरकार सही समय में खिलाड़ियों के हित में निणर्य ले ले और दिल्ली पुलिस जांच कर बृजभूषण को गिरफ्तार कर ले तो हो सकता है कि एक बार फिर दिल्ली में किसानों के साथ पुलिस और सरकार के बड़े टकराव को टाला जा सके।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की बदसलूकी के बाद पहलवानों का मेडल लौटाने का फैसला, जानें किस हस्ती ने क्या कहा

TAGGED:Naresh TikaitSoram Mahapanchayatकिसान दिल्ली कूचजंतर-मंतर महिला पहलवानसोरम महापंचायत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Viral Viral Video: छम छम होती बारिश में दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे
Next Article Sushant Singh Rajput Sushant Singh Rajput की ये फिल्म दोबारा होगी पर्दे पर रिलीज़

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

 सुजैन ने ऋतिक से दोबारा शादी पर तोडी़ चुप्पी, यहां साथ मनाएंगे छुट्टियां

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक साल 2014 में हुआ था…

By dastak

Viral Video: मासूम बच्ची मां को पुकारती रह गई लेकिन देखते ही देखते महिला को लील गया समुद्र

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा…

By Dastak Web Team

Analyzing the Intersection of Politics and Societal Impact

Music expresses feeling and thought, without language. It was below and before speech, and it…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?