
Photo grabbed from TWITTER
राघव और परिणीति ने अपनी सगाई को बहुत धूमधाम से मनाया, कई मेहमानों ने शिरकत की जिसमें 3 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को दिल्ली में एक समारोह में सगाई की। सगाई के समारोह में पंजाब के भगवंत मान दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और मेघालय के काॅनराड संगमा सहित तीन मुख्यमंत्री शामिल थे।
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan की नातिन के ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखते ही, ट्रोलर्स का हुई शिकार
ज्ञानी हरप्रीत सिंह अकाल तख्त के जत्थेदार भी मेहमानों में शामिल थे और उन्हें कार्यक्रम के दौरान जोड़े के बगल में देखा गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री समारोह में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वह उपचुनाव के परिणाम के बाद जालंधर में व्यस्त थे।

Photo grabbed from Twitter
हालांकि पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने बयान दिया कि हम श्रमिकों को अकेला नहीं छोड़ सकते थे, जिन्होंने 1 महीने से अधिक समय तक अथक परिश्रम किया उन्होंने ही जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित की थी इसलिए हम नहीं गए।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि परिणीति और राघव ने सफेद कपड़े पहने थे और उन्होंने जो तस्वीरें साझा की उनमें से उनके हाथों का क्लोज अप था जो आपस में जुड़े हुए थे
सगाई के समारोह में भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर और केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी पहुंची थीं। परिणीति चोपड़ा की बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी मौजूद थे।
राजनीतिक नजर से देखें तो कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम, अभिषेक सिंघवी, संजय सिंह और राजीव शुक्ला और उनकी पत्नी अनुराधा प्रसाद ने सगाई में भाग लिया।

Photo grabbed from Twitter
यह पहली बार है जब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में से पहली बार किसी ने इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है, परिणीति और राघव ने अपनी सगाई सर्वजनिक करने के लिए इंस्टाग्राम को चुना और वहां फोटो सबसे साथ शेयर की।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि परिणीति और राघव ने सफेद कपड़े पहने थे और उन्होंने जो तस्वीरें साझा की उनमें से उनके हाथों का क्लोज अप था जो आपस में जुड़े हुए थे।
यह भी पढ़ें–Deepika Padukone ने अपने और Ranveer Singh के रिश्ते को लेकर कहीं ये बड़ी बात
