अपने यात्रियों की निर्बाध और आसान आवाजाही के लिए दिल्ली मेट्रो ने 17 मई 2023 से मल्टी मोडल इंटीग्रेशन (MMI) सुविधा वाले कुछ स्टेशनों पर एक विशेष अभियान चलाया है। यात्रियों के पैदल चलने वाले रास्तों से ई-रिक्शा, ऑटो, रेहड़ी आदि के अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का कहना है, कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य इन सभी स्टेशनों पर MMI सुविधाओं के उचित उपयोग के लिए पैदल यात्रियों के सुरक्षित और सुचारू रूप से आवाजाही के लिए सामान्य तौर पर यातायात को सुनिश्चित करना है।
पिकअप और ड्रॉप-
इस अभियान के बाद इन मेट्रो स्टेशनों में एंट्री और एग्ज़िट के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी और मेट्रो स्टेशनों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पिकअप और ड्रॉप सुविधा मिलेगी। मेट्रो स्टेशन पर सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक यह अभियान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, CISS, दिल्ली पुलिस और संबंधित स्टेशन स्टाफ मिलकर चलाएंगे।
गौर फरमाएं- Noida International Airport पर कब शुरु हो जाएंगी Flights? जानें इसका सही समय
10 मेट्रो स्टेशन-
यह अभियान मयूर विहार, आजादपुर, पंजाबी बाग, दिल्ली गेट, जनकपुरी पश्चिम, दिल्ली कैंट, नेहरू एनक्लेव, कश्मीरी गेट, जसोला विहार, शहीन बाग और छतरपुर मेट्रो स्टेशनों पर चलाया जा रहा है। इन सभी स्टेशनों पर यह अभियान 31 मई 2023 तक रोज चलाया जाएगा, वर्तमान में डीएमआरसी नेटवर्क के 61 मेट्रो स्टेशन में MMI सुविधाएं उपलब्ध है और अन्य 10 स्टेशनों के लिए MMI का कार्य प्रगति पर है। यात्रियों की सुविधा के लिए बाकी स्टेशनों पर भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।
यहां भी गौर फरमाएं- Vande Bharat में जल्द आने वाले हैं स्लीपर कोच, लंबी यात्रा की इन बड़ी ट्रेनों को करेगी रिप्लेस