Apple Smartwatch की सहायता से एक महिला की जान बच गई। Apple Smartwatch ने एक महिला को नींद से जगाकर उसे जानलेवा ब्लड क्लॉट से बचा लिया। मीडिया के द्वारा यह जानकार दी गई है। Apple Insider की रिपोर्ट के अनुसार उस महिला की तबीयत ठीक नहीं थी। महिला का नाम Kimi Watkins है। महिला ने यह सोचा की अब वो थोड़ा आराम करेगी तो उसकी तबियत ठीक हो जाएगी लेकिन इसी बीच उसकी Apple Smartwatch ने उसे 178 बीट प्रति मिनट की उच्च हृदय गति होने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें: क्या Refresh बटन दबाने से सच में बढ़ जाती है Computer की स्पीड, जानिए यहां
महिला को blood clot की बीमारी थी-
महिला का ऐसा कहना कि जब वह सो रही थी तो Apple Smartwatch ने उसे अलार्म से जगाया और महिला ने कहा की उस समय हार्ट बीट ज्यादा थी। Local12 की एक रिपोर्ट में 29 साल की महिला Kimmy Watkins जब अपने डॉक्टर के पास गई तब डॉक्टर ने उसे ये बताया गया कि उसे Saddle Pulmonary Embolism है। इसके बाद महिला को यह पता चला की उसे blood clot की बीमारी है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि वह ठीक होने के लिए ब्लड थिनर ले रही है और अपने स्टेमिना को बढ़ाने पर भी काम कर रही है।
महिला ने कहा मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ-
महिला ने यह कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरी watch ने अलर्ट किया और मैं डॉक्टर के पास पहुंच गई। आगे उसने यह कहा कि मैं लगभग डेढ़ घंटे से सो रही थी जिसके बाद मेरी घड़ी ने मुझे नींद से उठाया। घड़ी के अलार्म से उठ गई और अलार्म में यह कहा गया था कि मेरी हृदय गति बहुत लंबे समय से बहुत तेज गति में थी।
मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा-
पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए है जिसमे Apple Smartwatch की मदद से लोगो की जान बचा ली गई है। इस Smartwatch के जरिए लगातार किसी व्यक्ति की हृदय गति पर निगरानी रखी जाती है। ये Smartwatch यूज़र्स को कुछ गलत होने पर सचेत करता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 8 Series फोन में मिलेगा आपको ये अनोखा फीचर, जानें क्या है