आज के दौर में अधिकतर व्यक्तियों के पास आपको वाहन देखने को मिलेगा चाहे वो दो पहिया हो या फिर चार पहिया। लेकिन क्या आप जानते हैं की दो पहिया वाहन पर कितने लोग बैठ सकते हैं। दो पहिया वाहन जैसे स्कूटी, स्कूटर या मोटरसाइकिल पर दो से अधिक व्यक्ति के बैठने पर जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन इन नियमों के होने के बावजूद लोग बेपरवाह होकर दो पहिया वाहन पर दो से अधिक लोगो की सवारी कर के सड़को पर घुमतें हैं। क्या आपने कभी एक स्कूटी पर 8 लोगों को बैठे हुए देखा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर 8 बच्चो के साथ सवारी करता हुआ दिखा है। ऐसा करके व्यक्ति अपने ही बच्चो की जान को खतरे में डाल रहा है।
यह भी पढ़ें: इस राज्य में आयोजित की गई आम खाने की प्रतियोगिता, देखते ही टूट पड़े लोग, देखिए वायरल वीडियो
स्कूटी पर लटक कर खड़े है बच्चे-
वायरल हो रही इस वीडियो को एक व्यक्ति नेअपने Twitter handel पर शेयर किया है। 9 सेकंड की इस वीडियो में आप देख सकते हैं की किस तरह से शख्स ने अपन स्कूटी पर बच्चो को बिठाया हुआ है और अपने साथ साथ उनकी जान को भी खतरे में डाल दिया हैं। एक बच्चा स्कूटी में पीछे लगे सपोर्ट पर खड़ा हुआ है और तीन बच्चो को बीच में बिठाया हुआ है, दो बच्चे आगे की ओर खड़े हैं। इसके बाद भी एक बच्चा बुरी हालत में स्कूटी की बाईं तरफ लटका हुआ है। शख्स ने इतनी लापरवाही के बाद भी हेलमेट नहीं लगाया है। सड़क पर चलते हुए ही किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और twitter पर शेयर कर दिया जिसके बाद देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Spirit in Indian Muslims in India🤣🤣👌👌#INDPAK #INDvsPAK #21June #NarendraModi #InternationalYogaDay #Elonmusk #TakeTwoAgain pic.twitter.com/NTO9ef6jUz
— Ayesha (@Ayesha86627087) June 21, 2023
वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल-
अब तक इस वीडियो को हजारो लोग देख चुकें हैं। इसके साथ ही इस वीडियो को लेकर लोग अपना रिएक्शन भी दें रहें हैं। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है और ट्रैफिक पुलिस ने इसकी चेतावनी भी दी है लेकिन उसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहें हैं।
यह भी पढ़ें: Viral video: संगीत सेरेमिनी में मेहमानों का खींचा ध्यान, 15 किलो का लहंगा पहने बनी ‘स्केटर दुल्हनियां’