By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 6 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > Defamation Case: गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा ‘मोदी सरनेम’ मामले में याचिका खारिज के बाद क्या करेंगे राहुल गांधी?
देश

Defamation Case: गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा ‘मोदी सरनेम’ मामले में याचिका खारिज के बाद क्या करेंगे राहुल गांधी?

Dastak Web Team
Last updated: July 7, 2023 1:46 pm
Dastak Web Team
Share
Constitution
Photo Source - Google
SHARE

किरण शर्मा

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के होश उड़ा दिए है। दरअसल, कोर्ट ने राहुल गांधी के द्वारा आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। जिसके अनुसार राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा, कि ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषी ठहराने का आदेश उचित है। कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश में किसी भी तरह के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है इसलिए सजा (दोषसिद्धि) पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका खारिज कर दी जाती है। इसके अलावा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ चल रहें 10 अपराधिक मामलों का भी जिक्र किया।

फैसले को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रहीं सामने-

गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी के लिए सुनाए गए फैसले के बाद पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फैसले पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार ने कहा, कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, कि न्याय नहीं मिला है यह लोकतंत्र की हत्या है लेकिन पूरा देश और विपक्ष राहुल जी के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें- Jewar Airport को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, NCR में बनाया जाएगा नया रेल रुट

इसके अलावा भाजपा विधायक पुणेश मोदी ने कहा, कि हम हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। जिसमें अदालत द्वारा राहुल पर केस दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने कहा, कि राहुल गांधी को इस बारे में सोचना चाहिए और ऐसा इतिहास नहीं बनाना चाहिए।

कोर्ट के फैसले के बाद एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कि हम राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के फैसले पर गुजरात उच्च न्यायालय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

नहीं मिल रही कहीं से राहत-

मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी मानते हुए सेशन कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने सूरत सेशन कोर्ट का रुख किया था। जहां भी उन्हें कोई संतुष्टि भरा फैसला नहीं मिला और अब गुजरात हाईकोर्ट ने भी राहुल गांधी को बड़ा झटका देे दिया है। राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित किया जा चुका है जिसके बाद अब राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और ना ही
संसद सदस्य के रूप में अपनी स्थिति को बदलने की मांग कर पाएंगे। बता दें, कि वीर सावरकर के पोते ने भी पुणे कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अब क्या कर सकते है राहुल गांधी?

राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से तो राहत नहीं मिली है लेकिन वह हाई कोर्ट में डिवीजन बेंच में अपील कर सकते हैं और सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं अगर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी जाती है तो उनकी सदस्यता फिर से बहाल हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad से Kanpur का सफर होगा महज़ 3.5 घंटे में पूरा, इन 10 जिलों को मिलेगा फायदा

TAGGED:Defamation caseDismiss pleaGujrat high courtModi surname caserahul gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Orbital Rail Line Jewar Airport को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, NCR में बनाया जाएगा नया रेल रुट
Next Article IGI Airport Delhi IGI Airport पर दिखने वाला है खूबसूरत नज़ारा, भारत का पहला Eastern Cross Taxiway बनकर तैयार

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

यहां बच्चों ने खाई, भाजपा को वोट न देने की कसम

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के…

By dastak

World Cup मैच से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने दिखाया अपना तूफानी अंदाज, यहां जानें

भारत वर्ल्ड कप में 8 अक्टूबर से अपना सफर शुरू करने वाला है इस मैच…

By Dastak Web Team

VIDEO: आपस में लाठी-डंडों से भिड़े दो बुजुर्ग भाई, वीडियो वायरल

यूपी के आगरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप भी हैरान…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?