हनी सिंह और बादशाह इन दोनों सिंगरो ने ही अपने रैप से बॉलीवुड इंडस्ट्री का दिल जीत लिया है। एक समय था जब हनी सिंह के हिंदी फिल्मों में तूती बोलती थी वहीं अब बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में बादशाह की रैपिंग होती है। आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले हनी सिंह और बादशाह अच्छे दोस्त हुआ करते थे और इन्होंने मिलकर अपना एक माफिया मुंडीर नाम से बैंड खोला हुआ था। रफ्तार, इक्का और लिटिल गोलू उनके इस बैंड का हिस्सा थे। बीते कुछ सालों से बादशाह और हनी सिंह के बीच लड़ाई चल रही थी इस लड़ाई के पीछे का क्या कारण है यह कोई नहीं जानता था। रैपर बादशाह ने हाल ही में यह खुलासा किया कि उन दोनों के बीच झगड़ा क्यों हुआ था।
यह भी पढ़ें: हाथों में लिए हाथ स्पेन में घूमते नज़र आए Ananya Pandey और Aditya Roy Kapoor
इस कारण से हुआ था झगड़ा-
जब बादशाह ने यूट्यूबर राज शमशी से बातचीत की तो उन्होंने अपना दिल खोल दिया। राज शम्सी ने बादशाह का एक इंटरव्यू लिया था और इस इंटरव्यू में बादशाह ने हनी सिंह के साथ हुए झगड़े पर खुलकर बातचीत की। बादशाह ने कहा कि माफिया मुंडीर सबका एक थॉट था जिसमें एक जैसी सोच रखने वाले लोग साथ मिलकर काम करते थे। इसके बाद उन्होंने बताया कि पहले इसमें मैं और हनी जुड़े थे लेकिन साल 2009 में हम दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
View this post on Instagram
उन्होंने यह बताया कि मैं पहले नौकरी करता था और मैं बहुत ज्यादा डरा हुआ था। उस समय हनी मेरी रडार से बहुत दूर था और जब मैं उसे फोन करने की कोशिश करता था तो वो मेरा फोन नहीं उठाता था। जब तक हम माफिया मुंडीर का हिस्सा थे तब तक हम दोनों कभी नहीं मिले लेकिन अगर मिले होते तो आज चीज अलग होतीं।
2011 में पहला गाना हुआ था रिलीज-
बादशाह ने हनी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने एक साथ कई गाने बनाए थे लेकिन वो गाने कभी रिलीज नहीं हुए। बादशाह का ऐसा कहना है कि उस समय हनी सिंह सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहा था। 2011 में हनी सिंह और बादशाह का एक साथ पहला गाना रिलीज हुआ था उस गाने का नाम था गेटअप जवानी।
ब्लैंक पेपर पर कराया साइन-
बादशाह अपने संघर्ष का दौर बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने हनी सिंह से बात की और यह कहा कि हम दोनों एक दूसरे के साथ कई गाने बना रहे हैं वह उनके बारे में भी सोचें, क्योंकि हम अपना सब कुछ छोड़कर यहां पर आए हैं। आप हमें अपना भाई कहते हो लेकिन आप हमारे करियर के बारे में सोचते ही नहीं हो, आप यह देखते ही नहीं कि हम कितना संघर्ष कर रहे हैं। बादशाह ने कहा कि उन्होंने मुझसे पेपर पर साइन भी करवाया था लेकिन उन कॉन्ट्रैक्ट का अब कोई आता-पिता नहीं है।
यह भी पढ़ें: Hollywood Strike: प्रियंका चोपड़ा ने किया हॉलीवुड हड़ताल का समर्थन, कहा मैं अपनी यूनियन के साथ हूं