भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने बंपर सेल शुरू की है। मारुति ने इस साल एक के बाद एक अपनी 4 नई गाड़ियां भी बाजार में उतारी और उनको लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन चारों गाड़ियों के लांच होने से पहले ही इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी थी। जिसका परिणाम यह निकला कि इन गाड़ियों का वेटिंग पीरियड तेजी से बढ़ता चला गया। अब हालात ऐसे हैं कि कुछ गाड़ियों का वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंच गया है। अगर आप आज गाड़ी को बुक करवाते हैं तो 10 महीने के बाद इसकी डिलीवरी होगी।
ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस-
हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी इनविक्टो, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और फ्रॉन्क्स की। जिम्नी और फ्रॉन्क्स को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था और इसी के साथ कंपनी ने इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी थी। हालांकि 5 महीने बाद इस कार को लांच किया गया। लेकिन तब तक कार की काफी बुकिंग हो चुकी थी। वहीं इनविक्टो भी लांच होने के साथ ही तेजी दिखा रही है और कार की काफी बुकिंग हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इस कार पर वेटिंग पीरियड कितना रहेगा।
वेटिंग पीरियड-
मारुति सुजुकी इनविक्टो की कंपनी को 6200 बुकिंग मिल चुकी है। इनविक्टो की डिलीवरी के लिए लोगों को 40 सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। फ्रॉन्क्स के लिए 10 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है, जिम्मी के लिए 24 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है। यानी कि अगर आप इसे आज बुक करते हैं तो इसके लिए आपको 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा। वही ग्रैंड विटारा के लिए आपको 20 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इन सभी वेटिंग पीरियड्स में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं यह प्रोडक्शन पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें- Nexon vs Creta: किसमें है ज्यादा दम, कौन सी है माइलेज में आगे, जानें यहां
सबसे महंगी-
अगर मारुति सुजुकी इनविक्टो की बात की जाए तो फिलहाल कंपनी की बाजार में मौजूदा कारों में यह सबसे महंगी होने वाली है। इनोवा के प्लेटफार्म पर तैयार की गई इनविक्टो की शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपए है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 24.79 लाख रुपए का है। ग्रैंड विटारा की कीमत 10.70 लाख से 19.79 लाख रुपए एक्स शोरूम के बीच है। वही फ्रॉन्क्स की कीमत 74.6 लाख से 13.13 लाख रुपए एक शोरूम तक है। वहीं मारुति सुजुकी पहली हार्डकोर ऑफ रोड अंजनी की कीमत 12.74 लाख रुपए से 15.5 लाख रुपए के बीच है।
ये भी पढ़ें- MG Motor जल्द ही लॉन्च करेगी नई Electric SUV कार, Mahindra XUV 400 को देगी टक्कर