सोते समय हर कोई सपना दिखाता है कई बार सपने इतने खूबसूरत होते हैं, जिन्हें देखकर मन खुश हो जाता है, तो कई बार सपने इतने डरावने होते हैं, कि हमारे रातों की नींद उड़ जाती है। कई बार लोग अपने सपने में सांप को देखकर डर जाते हैं और सोचते हैं कि सांप का सपने में देखने का क्या संकेत होता है? चलिए आज हम आपको सपना में सांप दिखने के संकेत बताते हैं। अगर आपको सोते समय सपने में सांप दिखता है, तो यह है आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, कई बार सपने में सांप देखना अशुभ संकेत भी माना जाता है। आइए इससे विस्तार से समझते हैं।
सनातन धर्म में सांपों की पूजा की जाती हैं, क्योंकि सपने में अगर सांप दिखता है तो इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है, कि सपने में सांप का देखना आपकी किस्मत को रातों-रात बदल देता है। वहीं दूसरी तरफ अगर आपको सपने में फैन फैलाए हुए सांप दिखता है। तो यह आपके लिए अशुभ संकेत है, क्योंकि यह आपको चेतावनी देता है कि आपकी जान पर खतरा है आपको उसे समय सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं।
अगर आपको सपने में सांप काट लेता है इसका मतलब यह है कि आपका जीवन में चुनौतियां आने वाली हैं। आपको अपने धैर्य और साहस के साथ काम करते हुए परिस्थितियों में आगे बढ़ना होगा।
यह भी पढ़ें- पक्षियों को रोजाना दान डालने से होते ये फायदे, यहां जानें
अगर आपको सपने में काला सांप या फिर आप सांप को पकड़तेे हैं, तो इसका मतलब यह है कि आप धन संपत्ति को प्राप्त करने वाले हैं। वहीं अगर आपको सपने में सांप की केंचुली दिखाई देती हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में परिवर्तन होने वाला है।
सपने में अगर आपको मरा हुआ सांप दिखाई दें, तो इसका मतलब यह है कि आपकी सभी समस्या और परेशानियों का अंत होने वाला है। इसके साथ ही आपको शिवलिंग से निपटा हुआ सांप दिखता है तो इसका मतलब यह है कि आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली हैं। इन सभी के चलते ऐसा माना जाता है कि सपना में सांप का देखना बहुत बार शुभ होता है, तो कई बार अशुभ होता है।
यह भी पढ़ें- Ekadashi के व्रत से मिलता है ये अद्भुत फल, मोक्ष की होती है प्राप्ति