Bollywood अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा 24 सितंबर को राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों झीलों के शहर उदयपुर में सात फेरे लेंगे, आपको बता दें, कि शादी की सारी रस्में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ की जाएगी। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही उदयपुर पहुंच चुके हैं, शादी के सारे रस्में उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में शाही अंदाज में की जाएगी।
इसके साथ ही परिणीति और राघव के करीबी सभी मेहमान उदयपुर पहुंच चुके हैं। मेहमानों का बोट के जरिए होटल जाता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसी बीच परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के लिए एक प्यार भरा नोट अपने सोशल मीडिया अकाउंट शेयर किया। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में नहीं आ पाएंगे। दरअसल, 23 सितंबर से परिणीति-राघव चड्ढा की शादी के रस्में में शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही आज ही प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिणीति के लिए एक खास नोट साझा किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी परिणीति की स्टोरी लगतेे हुए लिखा, कि मुझे उम्मीद है तुम अपने इतने बड़े दिन पर बहुत खुश होगी, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ है हमेशा खुश रहो। प्रियंका ने इस पोस्ट को परिणीति और राघव चढ़ा को टैग भी किया।
यह भी पढ़ें- Bollywood: शादी के बाद चमकी इस एक्ट्रेस की किस्मत, एक साथ मिली तीन फिल्में
प्रियंका ने सोशल मीडिया राघव चड्ढा और परिणीति को शादी की बधाई देते हुए जो नोट जारी किया है। उसकी वजह से सभी के मन में यह सवाल है कि क्या प्रियंका चोपड़ा राघव चड्ढा और परिणीति की शादी में शामिल नहीं होगी। वहीं मिला जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा अपने कुछ काम के चलते परिणीति की शादी में नहीं आ पाएंगी। जबकि दूसरी तरफ यह खबर सामने आ रही हैं, कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं, लेकिन उनके पति निक जोनस परिणीति की शादी में नहीं आ पाएंगे। इन सभी खबरों के बीच अब यह एक सस्पेंस बना चुका है कि क्या प्रियंका चोपड़ा परिणीति की शादी में शामिल होगी या नहीं।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: इस रंग का लहंगा पहन राजनेता से करेंगी शादी, यहां जानें