IMD: शुक्रवार यानी आज 29 सितंबर को देश के कुछ राज्य में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जबकि कुछ हिस्सों में धूप परेशान कर सकती है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 18 राज्य में बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश की संभावना-
IMD के मुताबिक निकोबार और अंडमान द्वीप समूह में आज 29 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ उड़ीसा में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठी और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस-
इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत की बात की जाए तो बिहार सिक्किम, विदर्भ, गुजरात, दक्षिण पूर्व राजस्थान और तमिलनाडु में एक या दो जगह पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। गुरुवार के दिन दिल्ली में उमश भरी रही और अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- आखिर क्या है ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फोर्स’, जिसे मणिपुर में सरकार करेगी लागू
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान-
मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 22.5 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों से मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे का औसत गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 137 रहा। दिल्ली एरिया में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bomb की तरह फटा चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन, जानिए पूरा मामला