पीरियड के समय लड़कियां अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही होती हैं, वहीं आजकल की खराब लाइफस्टाइल के चलती लड़कियां PCOD और POCS से गुजर रही हैं। जिसके चलते लड़कियों को पीरियड्स के दौरान चिड़चिड़ापन, चटपटा-स्पाइसी या फिर मीठा खाने की क्रेविंग होना, पेट में अधिक दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह सभी लक्षण आजकल कम उम्र वाली लड़कियों में भी देखना को मिलते हैं, आज के समय में यह समस्या एक आम समस्या से बना चुकी हैं।
वहीं अगर हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर की माने, तो पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, क्रेविंग्स और पेट में दर्द जैसे समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आपको कोई दवाई लेने की बजाय अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। मासिक धर्म के दौरान आपको हरी और पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इसके साथ ही आपको फलों का सेवन करना चाहिए वहीं दूसरी तरफ अत्यधिक नमक-मिर्च, तेल मसाले की चीजें को नहीं खाना चाहिए और जंक फूड से तो कोसों दूरी बना लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- देर रात तक फोन चलाने वाले हो जाएं सावधान! सेहत के साथ कर रहे खिलवाड़
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि पीरियड्स के दौरान आपको खट्टे फल जैसे मौसमी, नींबू, अनानास, संतरा आदि से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे आपके पेट के दर्द को बढ़ा सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ आपको खट्टी चीज जैसे दही, आम का अचार आदि से भी दूरी बना लेनी चाहिए यह प्रोडक्ट्स भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पीरियड्स के दौरान आपको ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए साथ कोई अत्यधिक ठंडी चीज नहीं खानी चाहिए। इसकी जगह आप हल्का गर्म गुनगुना पानी पी सकते हैं और सामान्य तापमान पर रखी हुई चीज का सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक सिद्ध होगी। कुछ लोग पीरियड्स के समय चाय या कॉफी ज्यादा पीना पसंद करते हैं, लेकिन आपको पीरियड के समय चाय और कॉफी से दूरी बना रहनी चाहिए, क्योंकि यह भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं आप इसकी जगह हल्का गर्म गुनगुना पानी ले सकते हैं और आप डार्क चॉकलेट भी का सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Morning tips: सुबह-सुबह दिखाई दे ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! ये खतरनाक बीमारी दे रही दस्तक