सिनेमा जगत के सितारों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है राष्ट्रीय पुरस्कार का ऐलान तो कुछ दिनों पहले ही कर दिया गया, लेकिन इन सितारों को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के द्वारा नेशनल पुरस्कार से आज दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। इस खास अवसर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ दिल्ली पहुंची। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट ने जो साड़ी पहनी हुई है वह साड़ी उनकी शादी की हैं।
दिल्ली में आज बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेशनल अवार्ड विजेता इस पुरस्कार से आज सम्मानित करेगी। अभिनेत्री आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवार्ड मिला है। वहीं आपको बता दें, कि इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। यह फिल्म बीते साल 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई’ की भूमिका को बेहद ही अच्छे तरीके से निभाया जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की वहीं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
यह भी पढ़ें- Sushant की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को लोगों ने कहा था चुड़ैल, अभिनेत्री ने अपने इस नए अंदाज में दिया जवाब
नेशनल अवार्ड लेने के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी शादी की साड़ी पहन दिल्ली पहुंची। आलिया भट्ट ने अपने खास दिन पर अपने स्पेशल आउटफिट को चुना आलिया भट्ट अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। व्हाइट और गोल्डन साड़ी का कलर गले में चोकर और बालों का जुड़ा बनाकर आलिया ने अपने इस लुक को पूरा किया। आलिया की खूबसूरती पर उनके इस लुक ने चार चांद लगा दिए। वहीं आलिया के पति रणबीर कपूर ब्लैक कोट पैंट में अपनी पत्नी का साथ देते हुए दिखे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के घर में आते ही विक्की जैन ने चली अपनी चाल, अंकिता लोखंडे हुई नाराज बिग बॉस ने लगा दी क्लास