By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Thursday, 4 Sep 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > उस्ताद तालिब सुल्तानी की याद में संगीतमय शाम का आयोजन, मशहूर नाम होंगे शामिल
देश

उस्ताद तालिब सुल्तानी की याद में संगीतमय शाम का आयोजन, मशहूर नाम होंगे शामिल

Dastak Web Team
Last updated: November 26, 2023 7:25 pm
Dastak Web Team
Share
Ustad Talib Sultani
Dastak Photo
SHARE

शास्त्रीय संगीत हो या फिर सूफ़ी संगीत, बदायूं हमेशा से ही संगीत के क्षेत्र में प्रसिद्ध रहा है। सहसवान घराना पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। ऐसे ही बदायूं घराने के कव्वाल तालिब सुल्तानी ने बदायूं का नाम रोशन किया है। मोहल्ला वेदों टोला में 1954 में जन्मे तालिब सुल्तानी को बचपन से ही ग़जल गायकी और कव्वाली का शौक था। छोटी सी उम्र में तालिब सुल्तानी ने अपना नाम पूरे देश में रोशन किया। दो दर्जन देशों में अपनी कला का परचम लहराया, जिनमें लंदन, जापान, जर्मनी, पेरिस, युगांडा, जद्दा, कीनिया, ऑस्ट्रेलिया प्रमुख है। कव्वाली को जीवित रखने के लिए उन्होंने बहुत से विभागों से कार्यक्रम भी किए, जहां उन्हें सम्मान से नवाजा गया।

अपने सूफियाना कलाम और गजल गायकी के जरिए देश में फैली भ्रांतियों को मिटाने के लिए कव्वाली को सहारा बनाया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता मिशन, कुपोषण, जल संरक्षण जैसे अभियान को कव्वाली के माध्यम से जनता तक पहुंचाया। संगीत एवं शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने की परंपरा उनका परिवार संभाल रहा है। कव्वाली और ग़ज़ल गायन की विधा उनको विरासत में मिली थी, इसलिए संगीत उनके रोम-रोम में बसता था। अपनी ज़िंदगी के आखिरी दौर तक देश-विदेश में कार्यक्रम पेश करते रहे, तालिब हुसैन सुल्तानी का सूफियाना कलाम ग़ज़ल गायकी में अनोखा अंदाज सबसे जुदा है।

तालिब सुल्तान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, आकाशवाणी, दूरदर्शन, ईटीवी उत्तर प्रदेश, संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश से जुड़कर तमाम कार्यक्रम देते रहे। तालिब सुल्तानी की कव्वाली को लेकर की गयी कोशिशों के लिए शासन-प्रशासन ने उन्हें कई बार सम्मानित किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तालिब सुल्तानी को अपनी सरकार में सम्मानित किया।

जनाब तालिब सुल्तानी साहब के इंतेक़ाल के बाद से ही उनके बेटों ने सूफी संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। उस्ताद तालिब सुल्तानी म्यूजिक एकेडमी के ज़रिए हर साल जनाब तालिब सुल्तानी साहब की बरसी के मौके पर शास्त्रीय और सूफी गायन की महफिल सजायी जाती है। जिसमें संगीत की दुनिया के मशहूर नाम शामिल होते हैं। इस साल भी उस्ताद तालिब सुल्तानी म्यूजिक एकेडमी जनाब तालिब सुल्तानी साहब की याद में एक संगीतमय शाम का आयोजन करने जा रही है, जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कलाकार हिस्सा लेंगे।

TAGGED:GazalMusical evening organizedSahaswan GharanaUstad Talib Sultani
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article iphone Buying iPhone: इन लोगों को नहीं खरीदना चाहिए आईफोन, यहां जानें कारण
Next Article INS Imphal भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाएगा INS Imphal, जानिए इसकी खूबियां

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

#MeToo के आरोपों से घिरे एम जे अकबर भारत लौटे, कहा बाद में दूंगा जवाब

#MeToo मूवमेंट के चलते आरोपों से घिरे केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर विदेश दौरे से…

By Jyoti Chaudhary

उन्नाव में कार और ट्रक की टक्कर में दो समेत एक 6 महीने के बच्चे की मौत

उन्नाव में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर…

By dastak

VIDEO: इंटरनेट पर आग लगा रही है सुष्मिता सेन की कॉलेज स्टूडेंटस के साथ डांस की वीडियो

ये रोज रोज नहीं होता कि आप सुष्मिता सेन को अपने साथ डांस करते देखें…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?