Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर शादियों के वीडियो वायरल हो ही रहते हैं कोई तो अपने अनोखे अंदाज़ से आपका दिल जीत लेता है तो कही आपको अजीबोगरीब तरह की शादी हैरान कर देती है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और लड़की चलती ट्रेन में शादी करते हुए नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का लड़की का मांग में सिंदूर पहले से ही भर चुका है।
View this post on Instagram
इसके बाद वह लड़की को मंगलसूत्र भी पहनाता है। इस दौरान उनके आस-पास यात्रियों की भीड़ नज़र आ रही हैं वह सभी खुश नज़र आ रहे हैं। साथ ही इस दौरान बहुत से लोग उनकी शादी को अपनो मौबाइल के कैमरे में रिक़र्ड करते हुए नज़र आ रहे हैं। वरमाला पहनाने के बाद लड़की लड़के के पैर छूती हुई नज़र आ रही है। इस वीडियो में दोनो खुश नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नही आई है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: पाकिस्तानी लड़की भीख मांग कर बनी करोड़पति, खरीदे फ्लैट्स और कार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर-
लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट के जरिए तरह-तरह की क्रियाएं दे रहे हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि यह वीडियो बहुत अच्छा है और यह दिखाता है कि प्यार के लिए कोई बाधा नहीं है। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई क्या है यह किसी को पता नहीं है। बहुत से लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं कि आखिर चलती ट्रेन में कोई कैसे शादी कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: घर के बाहर रखे गमले हो रहे चोरी, सीसीटीवी में हुई वारदात कैद