एक समय पर ऐसे फोन आते थे, जो की गिरने पर भी टूटते नहीं थे, लेकिन आज के जमाने में स्मार्टफोन जाने लगे हैं, जो की काफी नाजुक होते हैं। जिसके गिरने पर सबसे पहले उनकी स्क्रीन टूट जाती है। यह क्रेक हो जाती है, कई लोग टूटी हुई स्क्रीन के साथ फोन चलाते रहते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। यह नुकसान कौन से हैं आईए जानते हैं-
स्क्रीन टूटने पर ज्यादा रोशनी-
टूटी हुई स्क्रीन आपकी उंगलियों, चेहरे और हाथों को काट सकती है, यह खतरनाक है। अगर आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय इसे चेहरे के पास रखते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है। स्क्रीन टूटने पर ज्यादा रोशनी देने लगती है। ऐसे में आपको देखने में भी परेशानी हो सकती है। अगर स्क्रीन ज्यादा टूटी है, तो सर्विस करना जरूरी है और यह आखिरी ऑप्शन होता है। आपके स्मार्टफोन की फंक्शनैलिटी को टूटी हुई स्क्रीन प्रभावित कर सकती है। अगर स्क्रीन ज्यादा टूटी है तो सर्विस करना ही ठीक होता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card की फोटो को कैसे करें अपडेट, जानें यहां
स्क्रीन फंक्शनैलिटी-
टूटी हुई टच स्क्रीन फंक्शनैलिटी को बदल देती है, जिससे कि आपको अपने स्मार्टफोन को नेविगेट करना या फिर एप्स का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि उसकी वजह से फोन का डाटा भी उड़ सकता है। इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम भी डैमेज हो गया तो डाटा चला जाएगा। अगर आपकी टूटी स्क्रीन वाले फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं या उसे बेचना चाहते हैं तो आपको उसकी कीमत अच्छी नहीं मिल पाएगी। उदाहरण के लिए अगर आपका फोन 20,000 का है और आप बेचना चाहते हैं तो जो फोन 10,000 में बिक सकता है वह 5000 रुपए में जाएगा।
ये भी पढ़ें- Samsung के बाद अब Apple यूज़र्स के लिए Cert-in ने जारी की चेतावनी, जानें डिटेल