आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने एक मुहिम चलाई थी। जिसके बाद अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने मिलकर इंडिया गठबमधन बनाया ता। लेकिन बुधवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। ममता बनर्जी के इनकार के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में गठबंधन को लेकर दो टूक जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक एक सवाल के जवाब के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कह दिया कि हम पंजाब में कांग्रेस के साथ नहीं जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और भगवंत मान के जवाब के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि यहां सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ने वाली है।
AAP अकेले ही लड़ेगी चुनाव-
पंजाब के नेता भगवंत मान से पूछा गया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने गठबंधन से इनकार दिया कर दिया है, क्या पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ सीटों पर बंटवारा करेगी। इसका जवाब देते हुए मान ने कहा कि बंगाल का फैसला ममता बनर्जी का है जहां तक पंजाब की बात है तो यहां पर आम आदमी पार्टी अकेले ही मैदान में उतरने वाली है।
पंजाब में इंडिया गठबंधन-
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो चुका है कि पंजाब में इंडिया गठबंधन मैदान में मूर्त रूप से नहीं लड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में इंडिया गठबंधन के बीच दरार की खबरें सामने आ रही है। इसमें पंजाब और पश्चिम बंगाल में तो मुख्यमंत्री ने ऐलान के बाद चीज़ें स्पष्ट भी कर दी है। वहीं इसका असर अन्य राज्यों में भी पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- TMC के फैसले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा ममता बनर्जी के बिना गठबंधन की कल्पना…
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट-
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने ममता बनर्जी की तारीफों के पुल बाधे हैं और वही बिहार में भी चीज़ें पूरी तरह से कंट्रोल में नजर नहीं आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ममता को लेकर राहुल गांधी ने भी कहा कि मेरी उनके साथ अच्छी समझ है। हमारी बातचीत चल रही है, इसके अगले ही दिन ममता ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
ये भी पढ़ें- क्या टूट गया INDIA गठबंधन? बंगाल में ममता बनर्जी ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान