हाल ही में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है, इसके जरिए मणिपुर और महाराष्ट्र की यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। इसी बीच अब कांग्रेस ने शनिवार को अपना डोनेट फॉर न्याय क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया है। जिसमें लोगों को डोनेशन के बदले सांसद राहुल गांधी के साइन वाली टीशर्ट मिलेगी। नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव जय राम रमेश की मौजूदगी में पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने इस अभियान की शुरुआत की है।
राहुल गांधी के साइन वाली टीशर्ट-
इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जो भी व्यक्ति 670 रुपए या फिर उससे ज्यादा रुपए डोनेशन देता है, तो उसे गिफ्ट के तौर पर राहुल गांधी के साइन वाली टीशर्ट मिलेगी और कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि जो लोग 67,000 या फिर उससे ज्यादा का डोनेटशन करते हैं तो उन्हें एक न्याय किट दिया जाएगा। जिसमें एक शर्ट, बैग, स्पीकर और भी कई सामान होगा।
डोनेट फॉर देश क्राउड फंडिंग अभियान-
वैसे लोग जो डोनेशन तौर पर कुछ भी नहीं देना चाहते और उन्हें राहुल गांधी के साइन वाली डोनेशन का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि 18 दिसंबर 2023 को पार्टी की ओर से जो डोनेट फॉर देश क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया गया था। उसके जरिए कल 20 करोड रुपए डोनेट किए गए थे।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में BJP के लिए क्यों ज़रुरी है नीतीश का साथ, यहां जानें
2 घंटे के अंदर ही 2 करोड रुपए-
अजय माकन ने आगे कहा कि डोनेट अभियान शुरू करने के 2 घंटे के अंदर ही 2 करोड रुपए पार्टी को डोनेट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं के जरिए पैसा जुटाकर चुनाव नहीं लड़ सकते। अगर कोई सोचता है कि हम इस फंडिंग के जरिए चुनाव के लिए अपनी सारी फंडिंग हासिल कर लेंगे, तो वह गलत हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा 26 से 27 जनवरी को दो दिवसीय अवकाश पर है। रविवार को यह यात्रा पश्चिम बंगाल में के जलपाईगुड़ी से फिर से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- Nitish के पाला बदलने पर RJD ने खेला बड़ा दाव, तेजस्वी के नाम पर…