Mauni Amavasya 2024: सनातन धर्म में प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की बहुत पुरानी परंपरा है साथ ही स्नान के बाद दान- दक्षणा से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। माघ माह में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है। वहीं हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 यानी कल शुक्रवार के दिन है। इस अमावस्या को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान के बाद दान-दक्षणा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है ऐर वंशजों को आशीर्वाद भी मिलता है। वहीं कुछ लोग मौनी अमावस्या के दिन व्रत व कुछ उपाय करते हैं, ताकि उनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो।
मौनी अमावस्या के उपाय –
मौनी अमावस्या के दिन अगर गंगा नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित किया जाए, तो इससे घर में सुख-शांति सदैव बनी रहती हैं और उस घर के पूर्वजों को मुक्ति प्राप्ति होती है।
धार्मिक स्थल की यात्रा-
मौनी अमावस्या को लेकर यह मान्यता है कि इस दिन किसी भी धार्मिक स्थल की यात्रा करने और किसी पवित्र नदी में स्नान करने से आपके जीवन में सब मंगल ही होता है।
यह भी पढ़ें- Home Vastu Tips: अगर घर में है वास्तु दोष, तो आप स्वयं कर सकते हैं इन तरीकों से जांच
दान-पुण्य-
मौनी अमावस्या के दिन संपन्न लोगों को गरीब और जरूरतमंदों व्यक्ति को भरपेट भोजन कराना चाहिए। अगर संभव हो तो मौनी अमावस्या के दिन 5 कन्याओं का कन्या पूजन करना चाहिए, इस दिन दान पुण्य करने से जीवन के संघर्ष कम होते है।
यह भी पढ़ें- Thursday Remedies: गुरूवार के दिन ये उपाय करने से दूर होगी नौकरी की समस्याएं, यहां जानें