By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tuesday, 14 Oct 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > Bharat Ratna सम्मान साबित होगा BJP का मास्टर स्ट्रोक, लोकसभा चुनाव में होगा इसका फायदा, यहां जानें कैसे
देश

Bharat Ratna सम्मान साबित होगा BJP का मास्टर स्ट्रोक, लोकसभा चुनाव में होगा इसका फायदा, यहां जानें कैसे

Dastak Web Team
Last updated: February 9, 2024 8:12 pm
Dastak Web Team
Share
Bharat Ratna
Photo Source - Twitter
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही भारत रत्न सम्मान का ऐलान किया है। सरकार ने यह एलान करके एक तीर से कई निशाने साधने का काम कर दिया है। सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी, जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं में से एक रहे हैं। इसके बाद सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की। वहीं अब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन और नाम के ऐलान कर दिए। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एमएसएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाने वाला है। नरसिम्हा राव ने महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया और इसकी संस्कृत और बौद्धिक विरासत को भी सम्मानित किया है।

चरण सिंह को भारत रत्न उनके अतुल्य योगदान के लिए समर्पित-

मोदी का कहना है कि नरसिम्हा राव के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी समृद्धि विकास के लिए एक ठोस नींव रखी है। प्रधानमंत्री का कहना है कि चरण सिंह को भारत रत्न उनके अतुल्य योगदान के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन को कृषि और किसानों के कल्याण में देश के लिए योगदान दिया है। उन्होंने भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश की धरती के पुत्र हैं और उन्होंने किसानों के न्याय अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी। उन्होंने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत विधायक बनकर की थी। जिसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री बनकर देश के कामकाज संभाला था।

लोकसभा चुनाव में इसका फायदा बीजेपी को-

आपकी जानकारी के लिए बता दे साल 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में RLD का 11 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले राष्ट्रीय लोक दल का खाता भी नहीं खुला था। बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि समाजवादी पार्टी और बसपा ने चार-चार सीटों पर कब्जा किया। अगर बीजेपी RLD के साथ जाती है तो निश्चित है कि बीजेपी को जाट लैंड में फायदा होगा। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में 27 लोकसभा सीटें हैं। अगर बीजेपी में गठबंधन हो जाता है तो जाट वोट RLD को मिलेगा और इससे समाजवादी पार्टी और बहुजन पार्टी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने से जाट समुदाय काफी खुश है और वैसे लोकसभा चुनाव में भी इसका फायदा बीजेपी को हो सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में चरण सिंह की पहचान एक किसान नेता के रूप में भी है। सम्मान मिलने के बाद किसानों का रुख भी बीजेपी की ओर हो सकता है।

एक तीर से बहुत से निशानी साधे-

प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा को भारत रत्न देकर भाजपा सरकार ने एक तीर से बहुत से निशानी साधे हैं। एक तो नरसिम्हा राव को आधुनिक भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव रखने वाला माना जाता है। उन्होंने ही आर्थिक उदारीकरण को प्रभावित तरीके से लागू करवाया था। उनके द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए खुली थी। हालांकि कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली से उनकी कुछ अलग ही अनबन थी। नरसिंह राव की मृत्यु के बाद उनके शव को कांग्रेस मुख्यालय में नहीं घुसने दिया गया था। राव को देश के एक विद्वान प्रधानमंत्री के तौर पर भी माना जाता है। साथ ही वह दक्षिण से आने वाले ताकतवर ब्राह्मण नेता के तौर पर स्थापित रह चुके हैं। उन्होंने पीएम बनने के बाद से ही यूपी चुनाव में जीत हासिल की। ऐसे में दक्षिण में अपनी ताकत बढ़ा रही भाजपा को इस फैसले से फायदा ही होगा।

ये भी पढ़ें- MOTN Survey: पीएम मोदी को राहुल गांधी दे सकते हैं टक्कर, यहां जानें क्या कहती है जनता

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फायदा-

साथ ही राव को विद्यमान मानने वाले सवर्ण जाति के मतदाताओं में भी इसका अच्छा मैसेज जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस की कथित परिवारवादी नीति के विरोध के लिए एक ताकतवर फैसले के तौर पर भी इसे माना जाएगा। नरसिंह राव को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने से बीजेपी को लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फायदा मिलने की उम्मीद है। वही डॉक्टर एस स्वामीनाथन की बात की जाए तो उन्होंने देश के कृषि क्षेत्र में अमूल्य योगदान देकर किसानों के कल्याण के लिए काम किया है।

उन्होंने चुनौती पूर्ण समय में भारत को कृषि में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रौद्योगिकी और आधुनिकरण के माध्यम में उन्होंने ही भारत को कृषि क्षेत्र में महान विकास लाने में योगदान दिया। डॉक्टर स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारतीय कृषि में बदलाव किया था। इतना ही नहीं उन्होंने खाद्य सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने में भी मदद की थीय़। डॉक्टर के इस कार्य के लिए उन्हें को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी बीच किसानों से डॉक्टर स्वामी को भारत रत्न आयोग की सिफारिश से लागू करने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- जयंत चौधरी करेंगे BJP के साथ गठबंधन, कहा मैं मना कैसे..

TAGGED:Bharat RatnaBharat Ratna AwardbjpINDIA AllainceLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article MOTN Survey MOTN Survey: पीएम मोदी को राहुल गांधी दे सकते हैं टक्कर, यहां जानें क्या कहती है जनता
Next Article movie Jhalak Dikhhla Jaa के स्टेज पर मनीषा रानी के साथ शाहिद कपूर ने किया डांस और मस्ती, यहां जानें

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

VIDEO: आग में जल उठा पंचकुला, हिंसा में 11 की मौत

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला कोर्ट ने यौन शोषण मामले में दोषी करार…

By dastak

यामाहा ने पेश की नई FZ-S FI बाइक, अब पिछले पहिए में भी होगा डिस्क ब्रेक

बाइक बनाने वाली जापानी कंपनी Yamaha  ने अपनी नयी FZ-S FI बाइक को कुछ नए अपडेट के साथ लांच…

By dastak

Bihar Politics: पटना की महारैली में जमकर बरसे तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के लिए कहा इधर चला मैं..

बिहार की राजधानी पटना में गठबंधन की जन विश्वास महारैली में रविवार को पूर्व डिप्टी…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?