By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Thursday, 30 Oct 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > क्या महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे वाले MVA गुट की बनने जा रही है सरकार? जानें क्या कहते हैं सर्वे?
देश

क्या महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे वाले MVA गुट की बनने जा रही है सरकार? जानें क्या कहते हैं सर्वे?

Dastak Web Team
Last updated: August 10, 2024 10:13 am
Dastak Web Team
Share
Maharashtra Assembly Elections2024
Photo Source - Google
SHARE

Maharashtra Assembly Elections2024: महाराष्ट्र की सियासी फिजा में एक बार फिर गरमाहट देखने कतो मिल रही है, चुनाव आयोग ने 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची अपडेट करने का काम भी शुरू कर दिया है। 30 अगस्त तक फाइनल मतदाता सूची को साझा कर दिया हो जाएगा। महाराष्ट्र के साथ-साथ हरियाणा, झारखंड और संभवतः जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव होने हैं। लेकिन सबकी नज़रें महाराष्ट्र पर टिकी हैं। आइए जानते हैं इस बड़े राजनीतिक संग्राम पर नज़र डालते हैं-

पिछले पांच साल का सियासी ड्रामा

पिछले पांच सालों में महाराष्ट्र ने तीन मुख्यमंत्री और तीन सरकारें देखी हैं। यह सियासी उथल-पुथल का दौर रहा है। 2019 में BJP-शिवसेना गठबंधन की जीत हुई, लेकिन सरकार बनाई उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और NCP के साथ। फिर एकनाथ शिंदे की बगावत, उद्धव सरकार का पतन और अब एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस की सरकार। बीच में अजित पवार का NCP से अलग होकर BJP के साथ जाना भी एक बड़ा ट्विस्ट था।

सर्वे के मुताबिक MVA की वापसी?

अब 2024 के चुनाव से पहले एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक, महा विकास अघाड़ी (MVA) को बढ़त मिल रही है। MVA में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बाला ठाकरे) और NCP (शरद पवार) शामिल हैं। दूसरी तरफ महायुति में BJP, शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजित पवार) हैं।

सर्वे के मुताबिक, MVA को 288 में से 165 सीटें मिल सकती हैं। सरकार बनाने के लिए 144 सीटें चाहिए, तो MVA को अच्छी-खासी लीड मिल रही है। नागपुर, अमरावती, मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र में MVA आगे है। जबकि मुंबई, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र में महायुति मजबूत है।

लोकसभा चुनाव का असर

2024 के लोकसभा चुनाव में MVA ने 48 में से 31 सीटें जीती थीं। अगर इसी तरह का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में हुआ तो MVA को 288 में से 188 सीटें मिल सकती हैं। MVA के नेता इस बात से काफी उत्साहित हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

 ये भी पढ़ें- 17 महीने की कैद फिर भी क्यों शुरू नहीं हुआ मुकदमा? अब सुप्रीम कोर्ट ने दी मनीष सिसोदिया को ज़मानत..

अब आगे क्या?

अक्टूबर-नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले MVA में सीट बंटवारे की बातचीत जल्द शुरू होगी। हर पार्टी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेगी। दूसरी तरफ महायुति भी पूरी ताकत लगाएगी। महाराष्ट्र के इस चुनावी संग्राम में क्या होगा? क्या MVA की वापसी होगी या महायुति फिर से सत्ता में आएगी? यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि यह चुनाव रोमांचक होने वाला है।

ये भी पढ़ें- संसद में हुआ जया बच्चन का अपमान? सोनिया गांधी समेत विपक्ष के सभी नेताओं ने किया राज्यसभा से वॉकआउट..

TAGGED:Assembly Elections 2024Maharashtra ElectionsMahayutiMVApolitics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Citroen Basalt coupe SUV Citroen ने लॉन्च की अपनी पहली Basalt कूप एसयूवी, यहां जानें फीचर्स और कीमत
Next Article Aman Sehrawat कांस्य पदक मैच से दस घंटे पहले अमन सेहरावत ने कैसे कम किया 4.6 किलो वज़न?

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Covid-19: कोरोनावायरस के मामलों में आए उछाल को लेकर, आज होगी केंद्र की बड़ी बैठक

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों में आए उछाल ने केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक…

By Dastak Web Team

कपिल शर्मा जिस सेट पर लेते थे सेलेब्स का इंटरव्यू, उसके गेस्ट बन हो गए इमोशनल

अपने शो पर कई बॉलीवुड सितारे, क्रिकेटर्स और अन्य सेलेब्स को इनवाइट कर घर-घर पर…

By dastak

अहिंसावादी महात्मा गांधी

आज सभी को पता है कि हमारी आजादी की जंग में महात्मा गांधी का कितना…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?