Champai Soren: इस समय झारखंड में राजनीतिक उत्तर-पुथल की खबरें सामने आ रही है, पूर्व सीएम और जेएमएम के नेता चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, आज अपने साथ जेएमएम के तीन विधायकों को लेकर चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे हैं। इससे पहले भी वह कई बड़े भाजपा नेताओं के संपर्क में थे और आज दिल्ली आने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है।
झारखंड की सत्ता-
झारखंड के बड़े नेता कहे जाने वाले चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झारखंड की सत्ता संभाली थी। अह वह भाजपा में शामिल होकर हेमंत को बड़ा झटका दे सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि लोबिन हेम्ब्रम के जरिए चंपई भाजपा के संपर्क में बने हुए हैं। झारखंड में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में चंपई सोरेन का भाजपा में जाना जेएमएम के लिए मुश्किल हो सकता है।
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद-
झारखंड की राजनिति को लेकर यह बात बहुत दिनों से चल रही है कि जिस तरह से हेमंत सोरेन को दोबारा सीएम बनने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पद से बेपरवाह तरीके से हटाया गया, उससे चंपई सोरेन नाराज़ हैं। ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के बाद, चंपई सोरेन को सीएम पद पर नियुक्त किया गया।
ये भी पढ़ें- Lucknow Airport क्यों बना लोगों के लिए खतरा? 1.5 किलोमीटर के दायरे को खाली करवा..
भाजपा में शामिल?
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के अटकलों पर झारखंड बीजेपी के पूर्वप्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा था कि चंपई सोरेन को जिस तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंत्री पद से हटाया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। दीपक प्रकाश ने कहा की चंपई भाजपा में शामिल होंगे। मुझे इसकी जानकारी तो नहीं है, ऐसा कोई भी मामला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करता है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा…