Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों में से सात पर उपचुनाव के लिए पहले ही उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है और अब एक नया अपडेट सामने आ रहा है, कि सपा ने जिन दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे, वहां भी जल्द ही वह उम्मीदवारों का ऐलान करने वाली है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देर रात एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, कि राज्य की सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल साइकिल के निशान पर उपचुनाव होगा। अखिलेश यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि बात नहीं जीत की है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Akhilesh Yadav)-
इस रणनीति के तहत इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल के निशान पर ही चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इंडिया गठबंधन जीत का नया अध्याय लिखने जा रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2024
देश के संविधान और सौहार्द का सम्मान-
इस सहयोग और समर्थन से सभी नौ विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नई ऊर्जा से भरा हुआ है। वहीं अखिलेश यादव ने आगे कहा, कि यह देश के संविधान और सौहार्द का सम्मान बढ़ाने का चुनाव है। इसलिए हमारी सबसे अपील है, कि एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न कटने पाए।
ये भी पढ़ें- इंडिया अलायंस में क्यों आ रही दरार, क्या झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी RJD? जानें
गठबंधन की सद्भाव भरी एकता-
उन्होंने कहा, कि देश हित में इंडिया गठबंधन की सद्भाव भरी यह एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके बाद मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, उसमें करहल, कटेहरी, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, फूलपुर और कुंदरकी शामिल है।
ये भी पढ़ें- क्या खत्म होने वाला है इंडिया गठबंधन का अस्तित्व? झारखंड के बाद महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर..