Diwali 2024 Lucky Plants: दिवाली को दीपों का त्योहार कहा जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है, जब लोग अपने घरों को दीयों से रोशन करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन बर्तन, सोने-चांदी की खरीदारी के साथ-साथ कुछ खास पौधों का भी विशेष महत्व माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे, कि दिवाली के मौके पर किन पौधों को लगाना चाहिए, जिससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिल सके।
सफेद पलाश (Diwali 2024 Lucky Plants)-
सफेद पलाश को मां लक्ष्मी का पौधा माना जाता है। अगर आपके परिवार में कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो इस पौधे को लगाना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है, कि पलाश के फूलों को मां लक्ष्मी को चढ़ाने से वह प्रसन्न हो जाती हैं और इससे घर में धन की वर्षा होती है।
क्रसुला प्लांट (Diwali 2024 Lucky Plants)-
क्रसुला, जिसे जेट प्लांट भी कहा जाता हैं, को घर में लगाना धन के आगमन का संकेत माना जाता है। यह पौधा न सिर्फ धन को आकर्षित करता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। इसे मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
मनी प्लांट-
मनी प्लांट, जो आजकल लगभग हर घर में पाया जाता है, घर में खुशहाली और समृद्धि लाने का प्रतीक है। यह पौधा न सिर्फ घर की हवा को शुद्ध करता है, बल्कि जहां यह होता है, वहां मां लक्ष्मी का भी वास होता है।
स्नेक प्लांट-
स्नेक प्लांट को मुख्य दरवाजे पर रखने से यह घर में बुरी ऊर्जा को आने से रोकता है। यह पौधा धन को आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रखता है। अगर आप अपने व्यवसाय में सफलता चाहते हैं, तो इसे ऑफिस में रखना भी लाभकारी होता है।
ये भी पढ़ें- अनिरुद्धाचार्य ने क्यों मांगी सभी सनातनियों से माफी, कहा सनातन का प्रचार..
तुलसी पौधा-
तुलसी का पौधा हर घर में पाया जाता है और इसे भगवान विष्णु का प्रिय पौधा माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा होता है, वहां के लोग सदैव सुखी रहते हैं। दिवाली से पहले तुलसी का पौधा लगाना न भूलें, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे।
ये भी पढ़ें- सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए? यहां जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज