Manipur Violence: एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा भड़क चुकी है, लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मैतयी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में सीएम के आवास पर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान सात विधायकों के घरों को भी निशाना बनाया गया। गुस्साई भीड़ ने चर्च पर हमला किया, यह सब मणिपुर में मौजूद भारी संख्या में सेना और अन्य सुरक्षा बल के मौजूदगी के बाद भी हुआ है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, पूरे शहर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़ा कदम उठाते हुए कर्फ्यू लगाया गया है। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मणिपुर में हिंसा फिर से क्यों भड़क गई है। लोग बेकाबू क्यों हो रहे हैं और सड़कों पर क्यों उतारे हैं। आखिर अचानक से ऐसा क्या हुआ, आईए जानते हैं-
क्यों बढ़ रही हिंसा (Manipur Violence)-
दरअसल मणिपुर की इंफाल घाटी में 11 नवंबर 2024 को एक ही परिवार के 6 लोग लापता हो गए। जिसमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। अब इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, कि इन लापता लोगों के शव असम राज्य की सीमा पर एक नदी में बरामद किए गए। जैसे ही यह सूचना में मैतयी समुदाय के लोगों को मिली तो भीड़ बेकाबू हो गई। सड़क पर उतरे लोगों ने वाहनों को आग लगा दी।
विधायकों के घरों पर भी हमला (Manipur Violence)-
राजधानी इंफाल में कई विधायकों के घरों पर भी हमला किया गया है। मणिपुर के सात प्रभावित जिलों में इंटरनेट को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया। यह वह जिले हैं, जहां पर मैतयी समाज बहुसंख्यक हैं, वहीं आसपास के पहाड़ी इलाकों में कुकी आदिवासी बहुसंख्यक हैं। मैतयी सुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है, कि इस घटना को कुकी समुदाय के लोगों ने ही अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें- अचानक से चुनाव आयोग ने क्यों ली राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी? राजनीतिक पार्टी के नेताओं..
इस्तीफे की मांग-
मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह के दामाद राजकुमार इमो सिंह उन विधायकों में शामिल थे, जिनके घरों पर हमला किया गया। नेपाल के बाहरी इलाकों में सीएम के नीजि आवास पर भी शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया था। शनिवार की शाम को 4:30 बजे 2 दिन के लिए कर्फ्यू का ऐलान किया गया। लोग यह मांग कर रहे हैं, कि अगर सरकार शांति सुनिश्चित करने, महिलाओं और बच्चों की हत्या को रोकने और दोषियों को असमर्थ है, तो वह इस्तीफा दे दें।
ये भी पढ़ें- सरकार ने क्यों बदला सराय काले खां का नाम? अब इस नाम से जाना जाएगा..