Uber: भारत के श्रीनगर में 2 दिसंबर को टैक्सी सर्विस कंपनी उबर ने ऐप पर पहली जल परिवहन सेवा (Water Transport Service) शुरू की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा, कि Uber के जरिए श्रीनगर में डल झील पर शिकारा (लकड़ी की नाव) की बुकिंग की जा सकेगी। कंपनी ने एशिया में अपनी तरह की पहली सेवा शुरू की है। उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह का कहना है, कि उबर शिकारा यात्रियों को शिकार की सवारी का एक अलग अनुभव देने के लिए प्रौद्योगिकी और परंपरा को मिलने का हमारा विनम्र व्यास है। हमें कश्मीर के लुभाने वाले नज़ारों में पहुंच बढ़ाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की वाले इस प्रशिक्षित अनुभव को बनाने पर गर्व है।
उबर की जल परिवहन सेवा(Uber)-
उबर के प्रवक्ता ने पुष्टि की है, कि भारत में उबर की जल परिवहन सेवा एशिया में पहली है। इटली के वेनिस समेत कुछ यूरोपीय देशों में जल परिवहन बुकिंग की सुविधा देता है। Uber भारत में कंपनी ने शुरुआत में 7 शिकारा को शामिल किया है और सेवा की लोकप्रियता के आधार पर धीरे-धीरे बेड़े का विस्तार करने का प्लान है। उबर यूज़र सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर शिकारा बुक कर सकेंगे।
कंपनी के प्रवक्ता (Uber)-
कंपनी के प्रवक्ता का कहना है, कि उबर अपने शिकारा साझेदारों से कोई शुल्क नहीं ले रहे हैं और पूरी राशि उन्हें दे दी जाएगी। हर उबर शिकारा सवारी को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 के बीच 1 घंटे की अवधि के लिए बुक किया जा सकता है। जिसमें शिकार घाट नंबर 16 से अधिकतम 4 यात्रियों को अनुमति दी जा सकती है। उबर शिकारा की सवारी 12 घंटे पहले और 15 दिन पहले तक बुक की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Internet चलाना इस देश में है बहुत मुश्किल, सरकार के पास हर घंटे जाता है फोन का स्क्रीनशॉट
अली मोहम्मद भट्ट का कहना है-
शिकारा के मालिक संघ के अध्यक्ष अली मोहम्मद भट्ट का कहना है, की डल झील में लगभग 4000 शिकारा हैं और उन्हें उम्मीद है कि उबर और ज्यादा शिकारा साझेदारी को अपने साथ जोड़ेगा। भट्ट का कहना है, कि उबर सेवा से शिकारा संचालकों का व्यवसाय बढ़ेगा। क्योंकि अब से नाव की बुकिंग तय दरों पर हो सकेगी और मूल भाव भी खत्म होगा। जिससे पर्यटकों को राहत मिलेगी। बुकिंग से शिकारा संचालकों की निश्चित आय भी होगी। पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर हमें उम्मीद है, कि अब ज्यादा शिकारा उबर से जुड़ेंगे। उबर पहले से ही श्रीनगर में कैब सेवा बुकिंग संचालित कर रही है।
ये भी पढ़ें- Direct-to-Cell: एलन मस्क ने लॉन्च की कमाल की टेक्नोलॉजी, बिना नेटवर्क और सिम के कर पाएंगे कॉल