Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इसे अगले साल यानी की 2025 में रिलीज किया जाएगा। इसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में दिखाई देंगे। जिनका फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और एक्टर को इसमें दमदार अंदाज में दिखाया गया है। यह बागी फिल्म की फ्रेंचाइजी है। ऐसे में इस मूवी से फैंस को साजिद नाडियावाल ने एक और सरप्राइज दिया है। जिसमें संजय दत्त की एंट्री हुई है।इसमें वह खलनायक के रूप में नजर आ रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म से रिलीज हुआ उनका फर्स्ट लुक कह रहा है। अब उनका फर्स्ट लुक कैसा है आईए जानते हैं-
क्या होगा संजय दत्त का रोल?
दरअसल बात यह है, कि पुष्पा टू द रुल की रिलीज के बीच में साजिद नाडियावाला ने बागी और टाइगर श्रॉफ के फैंस को तोहफा दिया है। इसमें उनके साथ संजय दत्त लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है, कि वह नेगेटिव रोल में है या फिर टाइगर के सपोर्ट में नजर आएंगे। लेकिन इस सब के बीच उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें संजय दत्त का खलनायक वाला दमदार अंदाज नजर आ रहा है।
“Every Aashiq is a Villain” 🔥 Presenting @duttsanjay in #Baaghi4 💥 #SajidNadiadwala’s #Baaghi4
Directed by @NimmaAHarsha
Starring @iTIGERSHROFF @rajatsaroraa @WardaNadiadwala @TSeries @PenMovies pic.twitter.com/yVWwkYHp1q
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) December 9, 2024
कैसा है पोस्टर? (Baaghi 4)
उनकी गोद में एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, जो की खून से लतपत हैं। इस पोस्ट को देखकर साफ जाहिर हो रहा है, कि वह उनकी लव लेडी हो सकती हैं। जिनकी मौत के बाद वह बेकाबू और गुस्से से आग बबूला हो चुके हैं। साजिद ने संजय का फर्स्ट लुक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कि हर आशिक विलन होता है। संजय का फर्स्ट लुक देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं इसके साथ ही अगर टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 की रिलीज की बात की जाए, तो इसे अगले साल 5 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।
फ्रेंचाइजी की शुरुआत (Baaghi 4)-
मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका निर्देशन हर्ष कर रहे हैं। जिन्होंने बजरंगी और वेदा का डायरेक्शन किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, की बागी फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। जिसमें टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अहम रोल निभाया था। यह एक्टर के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। जिसने दुनिया भर में 169 करोड़ कमाए।
ये भी पढ़ें- Dhanush ने साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को क्यों भेजा 10 करोड़ का लीगल नोटिस? अभिनेत्री ने गुस्सा..
टाइगर श्रॉफ-
इसके बाद बागी 2 रिलीज हुई, जो की ब्लॉकबस्टर रही। इसने 259 करोड़ रुपए कमाए। फिर साल 2020 में टाइगर 3 रिलीज हुई। ध्यान देने वाली बात यह है, कि टाइगर श्रॉफ को इससे पहले सिंघम अगेन में देखा गया था। यह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी और इसमें संजय दत्त, अक्षय कुमार, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर ने अहम रोल प्ले किया था। इसमें उनकी एक्टिंग भी लोगों ने काफी पसंद की थी।
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया यूज़र ने मृणाल ठाकुर की फोटो के साथ की छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब