Alka Lamba: कांग्रेस सीईसी की दूसरी बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पार्टी के नेताओं ने 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। बताया जा रहा है, कि कांग्रेस इस बार सहमति के खिलाफ कालकाजी विधानसभा सीट से किसी बड़े नेता को उम्मीदवार बना सकती है। पार्टी के सूत्रों की मानें, तो अलका लांबा का नाम आतिशी के खिलाफ बातौर कांग्रेस प्रत्याशी माना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है, की सीईसी की बैठक में 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर नेताओं के बीच में सहमति बन गई। अब सिर्फ दूसरी लिस्ट में शामिल 28 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है।
कालका जी से Alka Lamba-
कालका जी से अलका लांबा के अलावा सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, मटिया महल से आसीम अहमद, जंगपुरा से फरहाद सूरी और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं अलका लांबा की बात की जाए, तो वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की पूर्व महासचिव रह चुकी हैं। अलका लांबा वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य हैं।

अरविंद केजरीवाल के साथ भी किया है काम-
अलका लांबा ने दिसंबर 2013 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। अलका लांबा दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी और अरविंद केजरीवाल के साथ भी काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की परेड में क्यों फिर शामिल नहीं होगी दिल्ली? जानें आखिर कैसे होता है झांकियों का चयन
सियासी मसले और मतभेद-
हालांकि कुछ समय बाद सियासी मसलों और मतभेदों की वजह से वह फिर से कांग्रेस में लौट आईं। अलका लांबा गो इंडिया फाउंडेशन नामक एनजीओ भी चलाती हैं। वह राजनीति में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से सक्रिय हैं। अलका लांबा डूसू छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं और वह कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई प्रेसिडेंट रही हैं। कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने पर वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को चुनौती देती हुई नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें- क्या अरविंद केजरीवाल ने किया है दिल्ली की महिलाओं से झूठा वादा? बांसुरी स्वराज ने कहा चुनावी जुमले..