Mumbai-Nagpur Highway: हाल ही में महाराष्ट्र के समृद्धि राजमार्ग यानी मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रेलर से लोहे का भारी बोर्ड गिर गया, इसकी चपेट में आने के बाद एक के बाद एक 50 से ज्यादा गाड़ियों के टायर पंचर हो गए। जिसमे ट्रक कार और बाइक शामिल थे। यह घटना नागपुर कॉरिडोर पर चेनएज नंबर 223 के पास हुई। हादसे के बाद बहुत से यात्री घंटों तक फंसे रहे। जानकारी के मुताबिक, और एमएल1 एई 7143 नंबर के ट्रेलर से यह भारी बोर्ड गिरा थी। घटना की सूचना मिलते ही समृद्धि महामार्ग कंट्रोल रूम ने पुलिस को भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा, कि एक भारी लोहे का बोर्ड सड़क पर गिर गया है। इस प्लेट के तेज किनारों ने गाड़ियों के टायर फाड़ दिए।
कैसे हटाया गया बोर्ड? (Mumbai-Nagpur Highway)
एमएसआरडीसी के मुताबिक, राज्य राजमार्ग पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की और पुलिस ने प्रभावित गाड़ियों के को सड़क के किनारे लगवाया। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और लोगों को पानी उपलब्ध करवाया गया। यह घटना मालेगांव के आसपास हुई थी, टीम ने मालेगांव के अधिकारियों से मदद मांगी और लोहे के इस भारी बोर्ड को हटाने की कोशिश की। लेकिन वह लोग इसे उठा ही नहीं पा रहे थे। आखिरकार मालेगांव टोलबूथ से हाइड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। जिसके बाद क्रेन की मदद से इसको सड़क से हटाया गया।
गाड़ियों के मालिक परेशान-
इस घटना से गाड़ियों के मालिक बहुत परेशान हो गए। गुस्से में कुछ लोगों ने ट्रेलर को आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और मालिकों को स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करने की सलाह दी। बाद में ट्रेलर को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया। यह पूरा ऑपरेशन रविवार रात 8: 45 बजे शुरू हुआ और सोमवार की सुबह 2:00 बजे खत्म हुआ। एमएसआरडीसी के मुताबिक, हाईवे पुलिस ने सड़क को साफ करवाया और कुछ देर बाद ही यातायात सामान्य हो गया।
ये भी पढ़ें- भारत में महिलाएं क्यों चुन रही हैं तलाक? एक दुखी शादी में रहने के बजाय..
राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी-
एमएसआरडीसी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार गायकवाड़ ने इस घटना की पुष्टि की है। केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर के मानसर में एनएच44 पर भारत के पहले बायो-बिटुमैन आधारित राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से का उद्घाटन किया। इस हिस्से का विकास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, केंद्रीय सड़क अनुसंधान और ओरिएंटल के सहयोग से प्राज इंडस्ट्रीज द्वारा आधारित बायो-बिटुमैन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके किया गया है।
ये भी पढ़ें- डॉ मनमोहन के निधन के बाद क्या राहुल गांधी का वियतनाम जाना सही है या गलत?
