Smartphones: आज के समय में बहुत से स्मार्टफोन बाजार में मौजूद है, जिन्हें खरीदने के लिए बहुत लोग सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको इन्हें ना खरीदने की सलाह देने वाले हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको अभी नहीं खरीदना चाहिए और आपको इन्हें अभी क्यों नहीं खरीदना चाहिए, इसके पीछे एक ठोस वजह है, आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
बेहतरीन स्मार्टफोन (Smartphones)-
आज Samsung, Oneplus, Oppo, Apple और Poco के बहुत से बेहतरीन स्मार्टफोन मौजूद हैं। लेकिन जल्द ही वह भी सस्ते हो जाएंगे। क्योंकि कंपनी जल्द ही उनकी अगली सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इसलिए इन डिवाइस को अभी खरीदना शायद समझदारी भरा फैसला नहीं है। इन डिवाइस की अगली सीरीज आने के बाद मौजूदा मॉडल की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी। आज हम आपको पांच ऐसे फोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको कुछ सप्ताह बाद खरीदना चाहिए। (Smartphones)
Samsung Galaxy s24-
Samsung Galaxy s24 अल्ट्रा टाइटेनियम ग्रे फिनिश में सैमसंग गैलेक्सी सबसे अच्छे एंड्रॉयड स्मार्टफोन में से एक है। हालांकि गैलेक्सी s25 अल्ट्रा जल्द ही लांच होने वाला है। इसलिए s24 अल्ट्रा को भी अभी खरीदना समझदारी का काम नहीं हो सकता। गैलेक्सी s25 अल्ट्रा के लॉन्च होने के बाद इनकी कीमतों में काफी गिरावट आने की उम्मीद है। इसलिए आपको कुछ समय इंतजार करना चाहिए, उसके बाद इसे खरीदना चाहिए।
iPhone S3(Smartphones)-
इसके अलावा iPhone S3 होम बटन वाला आखिरी एप्पल स्मार्टफोन है। हालांकि एप्पल आईफोन S4 के जल्द लांच होने की खबरें आ रही हैं। जिसे iPhone 16E नाम दिया गया है, जो एक बड़े डिस्प्ले, हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे, एप्पल इंटेलिजेंस और बड़ी बैटरी के साथ आएगा। अगर आप आईफोन से S3 को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आईफोन S4 को लॉन्च होने की इंतजार करें। क्योंकि इसके लॉन्च होने के बाद S3 की ज्यादा किफायती जाएगा।
Poco x6 प्रो-
Poco x6 प्रो का वेगन लेदर बैक पैनल इसे प्रीमियम बनता है, करीब 1 साल पहले लॉन्च हुए पोको x6 प्रो ने मिड रेंज एंड्रॉयड सेगमेंट में परफॉर्मेंस को फिर से परिभाषित किया है। अब Poco 9 जनवरी को Poco x7 प्रो को पेश करने की तैयारी कर रहा है। जिसमें पावरफुल मीडियाटेक डाइमेन्सिटी 9400 अल्ट्रा चिप और 6500mAh की बैटरी मिलती है। इन अपग्रेड को देखते हुए पोको x7 प्रो के लॉन्च का इंतजार करना ज्यादा समझदारी भरा है। क्योंकि x6 प्रो की कीमत में गिरावट होने की उम्मीद है।
Oneplus 12 और Oneplus 12R-
Oneplus 12 और Oneplus 12R को अभी तक की सबसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है। हालांकि वनप्लस 13 और 13R को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें बेहतर डिजाइन, सॉफ्टवेयर और अपग्रेडेड हार्डवेयर शामिल है। इसलिए कुछ दिन और इंतजार करना सही रहेगा। नए मॉडल के रिलीज होने के बाद वनप्लस 12 और 12R की कीमतों में कटौती होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- हर रिचार्ज प्लान में TRAI क्यों नहीं चाहता डेटा? टेलिकॉम कंपनियां क्यों कर रहीं विरोध? यहां जानें सब
Oppo Reno12-
वहीं Oppo ने जनवरी में Reno13 सीरीज को लॉन्च करने का फैसला किया है। जिसमें प्रीमियम ग्लास, मेटल डिजाइन, बेहतर हार्डवेयर और IP69 रेटिंग शामिल है। ऐसे में Reno12 और रेनो 12 प्रो को अभी खरीदना एक झटका जैसा लग सकता है। क्योंकि Reno13 के बाजार में आने के बाद उनकी कीमतों में काफी गिरावट होने की उम्मीद जताई जा रही है। भले ही आप इनमें से कोई भी डिवाइस खरीदने के लिए एक्साइटेड हों। लेकिन कुछ समय का इंतजार करने से आपको बेहतर सौदा मिल सकता है और आप अपने पैसों की ज्यादा बचत कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड में ये पंखा देता है गर्मी का अहसास, गर्म हवा से पूरा कमरा..
