TVS Jupiter 125 CNG: भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ, अब CNG से चलने वाली दोपहिया वाहनों का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, TVS Motor ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी Jupiter 125 CNG को पेश किया। कंपनी ने इस मौके पर Jupiter 125 CNG के बारे में अहम जानकारी भी शेयर की, जिससे यह साफ है, कि कंपनी इस स्कूटर को बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है।
यह स्कूटर दुनिया का पहला फैक्ट्री-फिटेड CNG स्कूटर है, जो पेट्रोल और CNG दोनों ईंधन के विकल्प के साथ आता है। अगर आप भी इस स्कूटर के बारे में जानने के लिए एक्साइटिड हैं, तो यहां हम आपको इसके बारे में हर जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
TVS Jupiter 125 CNG पुराने मॉडल पर आधारित-
TVS ने जो Jupiter 125 CNG का मॉडल प्रदर्शित किया, वह पुराने Jupiter 125 का ही एक अपग्रेडेड वर्ज़न था। इसमें एक 124.8-सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड बाई-फ्यूल इंजन दिया गया है, जो 7.2hp और 9.4nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। Jupiter 125 CNG की टॉप स्पीड 80.5 किमी प्रति घंटे तक है, जो शहर के रोज़ाना ट्रैफिक और हाईवे राइडिंग दोनों के लिए एक संतुलित स्पीड है।
CNG और पेट्रोल मोड(TVS Jupiter 125 CNG)-
Jupiter 125 CNG में CNG और पेट्रोल दोनों मोड का विकल्प मिलेगा। इसमें पेट्रोल के लिए 2-लीटर टैंक और CNG के लिए 1.4-kg का सिलेंडर दिया गया है, जो सीट के नीचे स्थित होगा। पेट्रोल और CNG दोनों के विकल्प के बीच स्विच बटन के जरिए आसानी से स्विच किया जा सकता है। यह स्कूटर CNG और पेट्रोल मोड में कुल 226 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।
डिज़ाइन और फीचर्स-
जहां तक डिज़ाइन और फीचर्स की बात है, TVS ने इस स्कूटर में कुछ बेहतरीन अपडेट्स दिए हैं। इसमें LED हेडलाइट, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, ऑल-इन-वन लॉक और साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो विभिन्न जरूरी रीडआउट्स जैसे स्पीड, फ्यूल लेवल और इंजन स्टेटस दिखाता है।
TVS का कहना है कि इस स्कूटर में Eco-Thrust फ्यूल-इंजेक्शन और Intelligo टेक्नोलॉजी जैसे खास फीचर्स भी हैं, जो फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाने में मदद करते हैं। Metal-Maxx बॉडी और सबसे बड़ी सीट की वजह से यह 125-cc श्रेणी में आराम और मजबूती का बेहतरीन संयोजन है।
किफायती ऑप्शन-
TVS Jupiter 125 CNG, Bajaj Freedom 125 CNG के बाद दूसरी फैक्ट्री-फिटेड बाई-फ्यूल दोपहिया है। यह कदम भारत में CNG वाहनों के बढ़ते ट्रेंड को और बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस स्कूटर का CNG वर्शन न केवल पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सस्ती और पर्यावरण मित्र विकल्प प्रदान करता है, बल्कि यह पेट्रोल के बढ़ते दामों के बावजूद एक किफायती विकल्प भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Vayve Mobility ने पेश की भारत की पहली सोलर-पावर्ड कार Eva, मात्र इतने रुपए में..
लॉन्च टाइमलाइन-
हालांकि TVS ने अभी तक Jupiter 125 CNG के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह स्कूटर 2025 के अंत तक बाजार में उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा, TVS ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में Ethanol-powered Raider 125, iQube Vision Concept, और Apache RTSX Concept जैसी नई टेक्नोलॉजी से लैस अन्य उत्पादों का भी अनावरण किया।
Jupiter 125 CNG को लेकर TVS ने बड़ी उम्मीदें लगाई हैं, और यह निश्चित रूप से भारतीय बाजार में एक नया बदलाव ला सकता है। अगर आप पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं और CNG स्कूटर का इंतजार कर रहे हैं, तो Jupiter 125 CNG आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके पेट्रोल और CNG दोनों मोड्स की रेंज, सुविधाएँ, और टेक्नोलॉजी इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। अब बस इंतजार करना है जब यह बाजार में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें- Uber फोन की कंपनी और बैटरी के आधार पर एक ही डेस्टिनेशन के लिए लेता है अलग किराया? शख्स ने किया चौकाने..