समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी पार्टी पर कमेंट करते हुए बोला है। इस बार उन्होंने बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा की चुप्पी पर एक सवाल उठाया है। Akhilesh Yadav comment on BJP UP President अब राजनीति में चर्चा का विषय बन चुका है।

Akhilesh Yadav comment on BJP UP President: अब तक अध्यक्ष की घोषणा नहीं की है।
खबरों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अब तक अपना कोई भी प्रदेश अध्यक्ष घोषित नहीं किया है क्योंकि पार्टी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बढ़ते प्रभाव से डरती है। उन्होंने तंज करते हुए भाजपा को सीधा कहा कि बढ़ते राजनीतिक दबाव को देखकर अपना नेतृत्व करने से बीजेपी हिचकी जा रही है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा केवल चेहरा बदलने में व्यस्त है लेकिन सही नीति और जमीनी मुद्दों पर कोई भी काम नहीं कर रही है। उनके अनुसार भाजपा के पास अपना तो कोई नया मुद्दा है और ना ही जनता से जुड़ने की कोई ताकत है इसलिए बीजेपी चिंतित है।
Akhilesh Yadav comment on BJP, कावड़ यात्रा पर भी उठाए सवाल
इसके अलावा अखिलेश यादव ने भी उत्तर प्रदेश की कावड़ यात्रा को लेकर प्रदेश की सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब सरकार अयोध्या में राम मंदिर का कॉरिडोर बना सकती है तो कावड़ ले जाने वाले व्यक्तियों के लिए कॉरिडोर की व्यवस्था क्यों नहीं है।
हालांकि अखिलेश का यह बयान आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए सबसे बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है अखिलेश यादव लगातार पिछड़ा वर्ग से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं और भाजपा पर सीधा हमला कर रहे हैं।
Must read : Rashmika Mandanna: एक्टर विजय देवरकोंडा संग सगाई की खबरों के बीच रश्मिका आई नारंगी लहंगे में नज़र