By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 13 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > खेल > VIDEO: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे
खेलमनोरंजन

VIDEO: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे

dastak
Last updated: December 12, 2017 6:42 am
dastak
Share
SHARE

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सोमवार को इटली में शादी की है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। विराट कोहली ने श्री लंका के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम लेने का फैसला किया था जिसके बाद से यह माना जा रहा था कि उन्होंने अपनी शादी के लिए ऐसा किया है।

विराट कोहली के शेयर करने से पहले ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं जिसमें भारतीय क्रिकेट कप्तान और अनुष्का साथ में नजर आ रहे थे। इसके अलावा उनके परिवार के भी कुछ सदस्य फोटो में दिख रहे थे। इसके थोड़ी देर बाद ही विराट और अनुष्का ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर दिए।

विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था। इसी साल की शुरुआत में इस गांव में बराक ओबामा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। पहले खबरें आ रही थीं कि दोनों ने मिलान शहर में शादी की है लेकिन ऐसा नहीं है।

21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन होगा वहीं 26 दिसंबर को क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों के लिए शादी का रिसेप्शन होगा। ‘बैंड बाजा बारात’ फेम अनुष्का और विराट काफी समय से साथ हैं। कोहली और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। क्रिकेट की दुनिया से सचिन तेंडुलकर और फिल्मी दुनिया से शाहरुख खान के इसमें शामिल होने की खबर है।

कोहली ने श्री लंका के खिलाफ सीरीज के बाद कहा कि वह पिछले करीब दो साल से लगातार खेल रहे हैं और इस वजह से वह काफी थक गए हैं। इसलिए उन्होंने श्री लंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था। तभी से यह चर्चा होने लगी थी कि विराट इस खाली समय में शादी कर सकते हैं। विराट और अनुष्का की शादी का एक विडियो भी ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में विराट और अनुष्का फेरों के लिए बैठे हुए हैं। जब यह खबर सामने आई थी तब अनुष्का के प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन किया था। विराट और अनुष्का पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते रहे हैं।

कोहली इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले ऐथलीट्स में से हैं। वहीं शर्मा भी इस समय कामयाब सितारों में शामिल हैं। इतना ही नहीं वह एक कामयाब फिल्म प्रड्यूसर भी हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=vHzDzcuLXvQ

TAGGED:ActressAnushka SharmabollywoodcricketDECLAREDIndian cricket teamMarriednewsofficiallyPhotoPlayersharesocial mediaTWITTERvirat kohliअभिनेत्री अनुष्का शर्माबॉलिवुडश्री लंका
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article VIDEO: मुंबई के प्लेस्कूल में घुसा तेंदुआ, अटकी रही लोगों की सांसें
Next Article VIDEO : कार हटाने को बोला तो, पेट्रोल पंपकर्मियों की जमकर हुई हजामत

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Jawan: Sharukh khan के फैन्स के लिए Google ने की खास पेशकश, सर्च बार में…

Sharukh khan की जवान न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, बल्कि यह…

By Dastak Web Team

क्रिसमस पर रिलीस होगी ‘किक 2’, डेविल बनकर करेंगे सलमान खान वापसी

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ और ‘रेस-3’ में बिजी…

By dastak

आर्थिक तंगी से हैं परेशान? ये आदतें बनाएंगी आपको धनवान

अगर आप सोचते हैं कि आप सिर्फ परिश्रम करने से अमीर बन जाएंगे तो ऐसा…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

मनोरंजन

Rashmika Mandanna इस शादीशुदा एक्टर को करना चाहती हैं डेट

By रुचि झा
प्राण
मनोरंजन

वो विलेन जिसने डर को भी एक किरदार बना दिया

By अंजली रावत
मनोरंजन

Shilpa Shetty का Green Saree Look बना तीज-सावन के त्योहारों का फैशन ट्रेंड, Photos ने मचाया धमाल

By रुचि झा
अजय देवगन
मनोरंजन

अजय देवगन का ‘फिंगर डांस’ वायरल, काजोल ने कहा…

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?