By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tuesday, 10 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > लाइफस्टाइल > भारत में कुछ ऐसी मनायी जाती है बसंत पंचमी, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें
लाइफस्टाइल

भारत में कुछ ऐसी मनायी जाती है बसंत पंचमी, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

dastak
Last updated: January 22, 2018 6:05 am
dastak
Share
SHARE

बसंत पंचमी हर वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बड़े उल्लास से मनाया जाता है। इसे माघ पंचमी भी कहते हैं। बसंत ऋतु में पेड़ों में नई-नई कोंपलें निकलनी शुरू हो जाती हैं। नाना प्रकार के मनमोहक फूलों से धरती प्राकृतिक रूप से सज जाती है। खेतों में सरसों के पीले फूल की चादर की बिछी होती है। और, कोयल की कूक से दसों दिशाएं गुंजायमान रहती है। बसंत पंचमी का त्योहार 22 जनवरी 2018 को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

कब है शुभ मुहूर्त
इस त्योहार पर सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 17 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह मुहूर्त करीब 5 घंटे और 15 मिनट तक रहेगा यानी दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर देवी सरस्‍वती की आराधना का शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएगा। पारम्परिक रूप से यह त्यौहार कठिन शीत ऋतु के बीत के जाने और खुशनुमा मौसम आने के रूप में सेलेब्रेट करने का खास दिन है, जिससे अनके रीति-रिवाज और धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं।

श्रीकृष्ण ने दिया था वरदान
सम्पूर्ण भारत में इस तिथि को विद्या और बुद्धि की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। पुराणों में वर्णित एक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने देवी सरस्वती से खुश होकर उन्हें वरदान दिया था कि बसंत पंचमी के दिन तुम्हारी आराधना की जाएगी। पारंपरिक रूप से यह त्‍योहार बच्चे की शिक्षा के लिए काफी शुभ माना गया है। इसलिए देश के अनेक भागों में इस दिन बच्चों की पढाई-लिखाई का श्रीगणेश किया जाता है। बच्‍चे को प्रथमाक्षर यानी पहला शब्‍द लिखना और पढ़ना सिखाया जाता है। आन्ध्र प्रदेश में इसे विद्यारम्भ पर्व कहते हैं। यहां के बासर सरस्वती मंदिर में विशेष अनुष्ठान किये जाते हैं।

इसलिए पहनते हैं पीले कपड़े
बसंत पंचमी के दिन नवयौवनाएं और स्त्रियां पीले रंग के परिधान पहनती हैं। गांवों-कस्बों में पुरुष पीला पाग (पगड़ी) पहनते है। हिन्दू परंपरा में पीले रंग को बहुत शुभ माना जाता है। यह समृद्धि, ऊर्जा और सौम्य उष्मा का प्रतीक भी है। इस रंग को बसंती रंग भी कहा जाता है। भारत में विवाह, मुंडन आदि के निमंत्रण पत्रों और पूजा के कपड़े को पीले रंग से रंगा जाता है।

होली, जो कि भारत का एक सबसे बड़ा पर्व है, की औपचारिक शुरुआत बसंत पंचमी के दिन से ही हो जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाते हैं। होली के होलिका दहन के लिए इस दिन से ही लोग लकड़ी को सार्वजनिक स्‍थान पर रखना शुरू कर देते हैं, जो होली के एक दिन पहले एक मुहूर्त देख कर जलाई जाती है।भारत में अनेक स्थानों पर इस दिन पतंगबाज़ी भी की जाती है, हालांकि का वसंत से कोई सीधा संबंध नहीं है। चूंकि मौसम साफ़ होता है, मंद-मंद हवा चल रही होती है और लोग खुश होते हैं, तो इसका इजहार शायद पतंगबाजी से करते हैं।

खान-पान बिना कोई भी भारतीय त्यौहार अधूरा है। बसंत पंचमी के दिन कुछ खास मिठाइयां और पकवान बनाये जाते हैं। इस दिन बंगाल में बूंदी के लड्डू और मीठा भात चढ़ाया जाता है। बिहार में मालपुआ, खीर और बूंदिया (बूंदी) और पंजाब में मक्‍के की रोटी के साथ सरसों साग और मीठा चावल चढाया जाता है।

TAGGED:Basant panchamibasant panchami 2018festivals and fastsgoddess saraswatiindian festivalslifestylemaa saraswatipanchami‬puja path‪saraswati‬‬saraswati mantrasaraswati pujasaraswati puja vidhispiritualspiritual newsworship saraswati on fridayबसन्त पंचमी 2018
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article आलिया की यह तस्वीर जीत लेगी आपका दिल
Next Article इस फिल्म का ट्रेलर देख बदल जाएगी आपकी किन्नरों के प्रति सोच

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

मोबाइल की दुकान में बदमाशों ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

इन दिनों राजस्थान में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वो सरेआम दुकानों…

By dastak

लखनऊ के बाद अब यूपी के इन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो

वित्त मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रो रेल और…

By dastak

वरुण धवन की अपकमींग फिल्म अक्टूबर का ट्रेलर रिलीज, हाउसकीपिंग करते नजर आये वरुण धवन

वरुण धवन की अपकमींग फिल्म अक्टूबर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के लिए…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

धर्मलाइफस्टाइल

Sawan 2025: पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं करें ये खास उपाय

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

पैरों में दिखने वाले ये 6 संकेत कर सकते हैं Liver Damage symptoms का इशारा

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

Asthma Risk in Children: भारत के 1.5 करोड़ बच्चे अस्थमा के खतरे में, जाने कारण

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

what causes hiccups: हिचकी से राहत के लिए अपनाएं ये 7 असरदार फूड्स

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?