दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस में वापसी की है। उन्होंने कुछ महीनों पहले ही बीजेपी ज्वॉइन की थी। सूत्रों की मानें तो लवली और राहुल गांधी की मुलाकात हुई थी, इस मीटिंग के बाद ही लवली ने कांग्रेस में जाने का फैसला किया। अजय माकन ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि कर दी है। रविंद लवली दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं लवली कांग्रेस के दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। लवली शीला दीक्षित के खेमें के माने जाते हैं और दो दिन पहले ही शीला दीक्षित और अजय माकन के बीच समझौता हुआ है। अजय माकन ने अपनी गलती मान कहा था कि उन्हें शीला दीक्षित को पहले मना लेना चाहिए था। लवली के कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल होने के मौके पर माकन ने कहा कि हमें ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कांग्रेस पार्टी में अरविंदर जी वापस आ गए हैं। वहीं अरविंदर सिंह लवली ने कहा, मैं मजबूरी में गया था वैचारिक मतभेद थे संवादहीनता दूर हुई है। मैं पार्टी के लिए सब कुछ करूंगा’
आपको बता दें कि अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस के 4 बार विधायक रहे हैं। 1998 में पहली बार दिल्ली के गांधी नगर से विधायक बने थे। शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन और परिवहन मंत्री रह चुके हैं। लेकिन अजय माकन को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बात से उनकी अनबन शुरू हो गई और फिर इतना झगड़ा बढ़ गया कि उन्होंने कांग्रेस से ही इस्तीफा दे दिया।
Congress President Rahul Gandhi welcomes Arvinder Singh Lovely back into the Congress family. @ArvinderLovely pic.twitter.com/BiycSXkeJK
— Congress (@INCIndia) February 17, 2018