बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर 6 मार्च को 21 साल की हो गईं। जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी मां को खोया है। जाह्नवी कपूर ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी से सेलिब्रेट किया। जाह्नवी के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें जाह्नवी कपूर जन्मदिन का केट काटती नजर आ रही हैं।
वीडियो में जाह्नवी कपूर के साथ कपूर खानदान की लड़कियां भी नजर आ रही हैं। बोनी कपूर के साथ ही खुशी कपूर और अशुंला कपूर भी जाह्नवी के केक काटने के दौरान मौजूद थीं। जाह्नवी के सामने छह केक रखे हुए नजर आ रहे हैं। जाह्नवी के जन्मदिन के इस वीडियो को फिल्मफेयर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी कपूर ने इस दुख की घड़ी में जन्मदिन अपनी मां की वजह से ही सेलिब्रेट किया। श्रीदेवी जाह्नवी के जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साहित थीं और पिछले कुछ समय से बेटी के बर्थडे की तैयारियां भी कर रही थीं। श्रीदेवी की इच्छा को पूरा करने के लिए पति बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर का जन्मदिन मनाया।
जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर उनके कुछ करीबी दोस्तों ने उन्हें विश किया। सोनम कपूर और मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर को बधाई दी। सोनम कपूर ने लिखा, “स्ट्रॉन्ग लड़कियों में से एक लड़की जिसे मैं जानती हूं, उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं।” बता दें कि जाह्नवी कपूर फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जाह्नवी की फिल्म को लेकर श्रीदेवी बेहद उत्साहित थीं और शूटिंग के पहले दिन बेटी के साथ सेट पर भी गई थीं। फिल्म ‘धड़क’ में जाह्नवी कपूर के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे।
The Kapoor girls get together to celebrate #janhvikapoor's birthday! @sonamakapoor #anshulakapoor pic.twitter.com/RssVykV0qu
— Filmfare (@filmfare) March 6, 2018