वाहन निर्माता कम्पनी Suzuki Motorcycle India ने भारत में अपने पॉपुलर स्कूटर Suzuki Access 125 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है जो कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। नए कलर मैटेलिक सॉनिक सिल्वर के साथ ऐक्सेस 125 स्पेशल एडिशन को बाज़ार में उतरा गया है, जो बैज कलर के लैदर जैसे सीट कवर के साथ आता है। इसमें गोलाकार मिरर के साथ दो और कलर्स – मैटेलिक मैट ब्लैक और पर्ल मिराज व्हाइट उपलब्ध कराए गए हैं।
स्पेशल एडिशन में स्कूटर का प्रिमियम लुक सामने आया है और CBS मिलने के साथ इस स्कूटर को चलाते समय आपकी सेफ्टी और बढ़ा दी गई है। सुज़ुकी मोटरसाइकल इंडिया ने स्पेशल एडिशन ऐक्सेस 125 के साथ ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ ग्रिब रेल दी है जो इसे स्पोर्टी लुक देती है। कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड ऐक्सेस 125 से कई सारे फीचर्स लिए हैं। कंपनी ने स्पेशल एडिशन में 124cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया हे जो 8.5 bhp पावर और 10.2 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ब्रेकिंग की बात करें तो अगले हिस्से व्हील में डिस्क और पिछले में ड्रम ब्रेक दिए हैं। इसके अलावा नई ऐक्सेस 125 में यूटलिटी हुक, स्टोरेज के लिए फ्रंट पॉकेट और पुश सेंट्रल लॉक सिस्टम के साथ सेमी-डिजिटल कंसोल, अलॉय व्हील और विकल्प के तौर पर डीसी सॉकेट जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। स्पेशल एडिशन सुज़ुकी ऐक्सेस 125 के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक और पिछले हिस्से में सिंगल-शॉक सस्पेंशन लगाए हैं।
सुज़ुकी ने ऐक्सेस 125 CBS को पहले ही 6 अलग कलर्स में उपलब्ध कराया है। इसके बाद सुज़ुकी इस साल के अंत तक भारत में अपनी बिल्कुल नई स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट 125 लॉन्च करेगी। सुज़ुकी ऐक्सेस 125 की कीमत 59,980 है और इसके स्पेशल एडिशन के लिए दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 60,580 रुपए रखी गई है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।