
हरियाणा के ईमानदार छवी वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया पर भडक उठे और कैमरे के सामने ही मीडिया को तमीज में रहने की सलाह देते नजर आए। जब एक मीडियाकर्मी ने शनिवार को मुख्यमंत्री जी से पूछ लिया कि अधिकारी सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की अपने आप कार्यवाही करके सबमिट कर देते हैं तो इस सवाल पर मुख्यमंत्री जी भडक गए और मीडियो को अडिकेट्स सीखने की सलाह देने लगे।
खट्टर का हरियाणा शर्मिंदा है- गैंगरेप पीडित की मौत
मुख्यमंत्री का एकदम से यूं गर्म होना मीडियाकर्मियों के लिए भी अचंभित करने वाला था। चलिए आपको सिलसिलेवार बताते हैं मुख्यमंत्री जी ने क्या कुछ कहा-
मनोहरलाल खट्टर: मीडिया ऐसे नहीं बोलता, मीडिया प्रश्न पूछता है आरोप नहीं लगाता है प्रश्न पूछो न, सुनो आप प्रश्न पूछों न। बाकी मुझे ज्यादा पता है मित्र…
मीडियाकर्मी: पता होता तो ऐक्शन भी होता…
मनोहरलाल खट्टर: हो रहा है कल भी दो लोग सस्पेंड किए हैं, शिष्टाचार सीखो मीडिया के, मुझे आपकी नहीं सुननी है, मुझे जनता की सुननी है…
मीडियाकर्मी: मीडिया की नहीं सुननी है…
मनोहरलाल खट्टर: नहीं मीडिया की नहीं सुननी है, मीडिया सिर्फ पूछ सकता है, मीडिया माध्यम है, जनता की बात बताओगे तो ठीक है, बोलने की तमीज ठीक करो आपकी…
अपनी कमाई सरकार के खाते में जमा कराएं खिलाडी- हरियाणा सरकार
#WATCH Heated exchange between Haryana CM ML Khattar and a journalist on issue of delay in addressal of grievances received on 'CM window' pic.twitter.com/sY7axKqeAM
— ANI (@ANI) July 7, 2018
