पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी। सीबीआई की मांग पर इंटरपोल ने ये नोटिस जारी किया है। खबरों की माने तो चोकसी ने एंटीगुआ सरकार के कॉमनवेल्थ एग्रीमेंट के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस एग्रीमेंट के तहत भारत और एंटीगुआ में प्रत्यर्पण संधि न होने के बावजूद चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
Interpol issues Red Corner Notice against Mehul Choksi, on request of CBI pic.twitter.com/JLaSC5MZu2
— ANI (@ANI) December 13, 2018
