बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ नए साल का जश्न ऑस्ट्रेलिया में मना रही है। विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी और अनुष्का की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर देखकर लगता रहा है ये ऑस्ट्रेलिया की सड़को पर क्लिक की गई है। विराट के फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे है।
शेयर की इस तस्वीरों में अनुष्का शर्मा विराट कोहली को हग करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में विराट कोहली ने लिखा, “सभी को नए साल की शुभकामनाएं, वापस मेरे घर से लेकर सारी दुनिया तक, सीधे ऑस्ट्रेलिया से। सभी को नया साल मुबारक हो और ईश्वर सभी का ख्याल रखे।” बता दें कि अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी, हालांकि यह कुछ खास कमाई नहीं कर सकी।
Happy New Year to everyone back home and all over the world, all the way from Australia. Have a wonderful year ahead God bless everyone. 🙏😇❤❤❤ pic.twitter.com/ETr48NWbS5
— Virat Kohli (@imVkohli) December 31, 2018
बात करें नए साल की तो सेलेब्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। अनुष्का शर्मा ने हालांकि अपने अकाउंट से अब तक कोई तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन विराट कोहली के माध्यम से उनके फैन्स को उनकी कुछ नई तस्वीरें जरूर मिल गई हैं।
आपकी स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए ग्लिसरीन है रामबाण
