बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक बहुत ही चौका देने वाली खबर है, जिससे न केवल अनुष्का बल्कि उनके फैंस भी होने वाले है। जी हां, अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो हूबहू उन्हीं की तरह ही दिखती हैं। अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया का फेस कट, उनकी आंखें काफी हद तक अनुष्का शर्मा से मिलती हैं, बस उनके बाल ब्लॉन्ड हैं।
जूलिया माइकल्स ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो अपलोड की, लोगों ने उन्हें अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी कह डाला। यही नहीं कई लोगों ने उन्हें अनुष्का की खोई हुई बहन तक बता दिया। जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी सिंगर हैं, जो ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। हाल ही में सेलेना गोमेज के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है।
https://www.instagram.com/p/BtXcWlohrqr/