बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहते है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया है जो अब चर्चा का मुद्दा बन गया है। उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान साक्षी महाराज ने कहा है कि 2019 का चुनाव देश का चुनाव है, इसके बाद 2024 में चुनाव नहीं होंगे।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को उन्नाव में हुए समर्पण निधि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव देश का चुनाव है, इसके बाद 2024 में चुनाव नहीं होंगे। इस बार तो मोदी नाम की सुनामी आई है। पहली बार देश में जागृति आई है, हिंदू जाग गया है।
BJP's Sakshi Maharaj in Unnao yesterday: Modi naam ki tsunami hai. Desh mein jagriti aayi hai. Mujhe lagta hai ki iss chunav ke baad 2024 mein chunaav nahi hoga, kewal yahi chunav hai. iss desh ke liye pratyashi jitwane ka kaam karenge. pic.twitter.com/NAQsIGApqa
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 15, 2019